BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Delhi liquor scam: CM Arvind Kejriwal आज तिहाड़ से आएंगे बाहर, ED ने कोर्ट के फैसले के विरुद्ध उठाया ये कदम

Delhi liquor scam: दिल्ली शराब घोटाले मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को राऊत एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई है और आज वो बाहर भी आ जाएंगे, लेकिन मामले में ईडी पुख्ता सबूत का दावा करते हुए ऊपरी अदालत में जाने का फैसला लिया है.

Delhi liquor scam: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद ईडी एक्शन में नजर आ रही है. जांच एजेंसी ने अपने पास स्कैम के खिलाफ पुख्ता सबूत होने का दावा करते हुए ऊपरी अदालत में जाने का फैसला लिया है. 

ईडी की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कोर्ट को बताया कि 'ईडी के पास केजरीवाल के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं. इसलिए उन्हें बेल नहीं मिलनी चाहिए.' मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, ईडी इस फैसले के खिलाफ जल्द ही हाई कोर्ट का रुख कर सकती है. 

बता दें कि केजरीवाल को 1 लाख रुपये के मुचलके पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दी है. जमानत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीएम केजरीवाल शुक्रवार को जेल से बाहर आ सकते हैं. 

क्या है शराब नीति घोटाला मामला

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 17 नवंबर 2021 के दिल्ली में नई शराब नीति लागू की थी. इसके तहत दिल्ली में 32 जोन में 849 दुकानें खुलनी थीं. नई शराब नीति में दिल्ली की सभी शराब की दुकानों को प्राइवेट कर दिया गया था. जबकि इससे पहले राजधानी में 60 प्रतिशत शराब की दुकानें सरकारी थीं और 40 प्रतिशत प्राइवेट थीं. 

शराब नीति घोटाले का खुलासा 2022 में 8 जुलाई को तत्कालीन मुख्य सचिव नरेश कुमार की एक रिपोर्ट के जरिए हुआ था. रिपोर्ट में नरेश ने आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे. सीबीआई ने 17 अगस्त 2022 को शराब नीति मामला दर्ज किया था. इसके बाद से मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए ईडी ने मामला दर्ज किया था. 

ये भी देखिए: Anupam Kher: दिग्गज एक्टर के ऑफिस में चोरों ने डाला डाका, ये कीमती सामान लेकर हुए फरार, FIR दर्ज