BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Lok Sabha Speaker: स्पीकर के पोस्ट पर नहीं होगा समझौता, सहयोगियों को मनाने के BJP लगाएगी ये फॉर्मूला

लोकसभा स्पीकर को लेकर एनडीए में बातचीत का दौर जारी है. हालांकि इस पर बीजेपी ने अपना रूख साफ कर दिया है. हालांकि चुनाव में विपक्ष भी अपनी किस्मत आजमाइश में लगा है.

Lok Sabha Speaker: सरकार बनाने के बाद रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर लोकसभा स्पीकर (Lok Sabha Speaker) और उप स्पीकर (Deputy Speaker) के नाम पर सहमति बनाने के लिए एनडीए (NDA) की अहम बैठक हुई, जिसमें बीजेपी ने अपना रूख साफ कर दिया है. वो स्पीकर के पोस्ट पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी. इस पोस्ट को वो अपने पास ही रखने वाली है. इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, किरण रिजिजू, जेडीयू नेता ललन सिंह, चिराग पासवान शामिल हुए थे. 

मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, उपाध्यक्ष का पद अपने सहयोगियों को दे सकती है. बीजेपी सहमति से स्पीकर (Lok Sabha Speaker) के चुनाव की प्रक्रिया पूरी करना चाहती है और आपसी सहमति बनाने की जिम्मेदारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दी गई है. यानी कि राजनाथ सिंह TDP और JDU समेत अपने सहयोगियों को मनाकर ही आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये भी दावा किया जा रहा है कि बीजेपी स्पीकर का पद अपने पास रखना चाहती है. जेडीयू ने इस पर अपनी सहमति दे दी है, लेकिन टीडीपी (TDP) चाहती है कि इस पर एनडीए (NDA) की बैठक में चर्चा हो और आम सहमति बनाई जाए, जिसकी जिम्मेदारी राजनाथ सिंह को दी गई है. लोकसभा सचिवालय के मुताबिक 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव हो सकता है. 

मीडिया रिपोर्ट्स ये भी खबर आ रही है कि एनडीए के सहयोगियों के बीच लगभग सहमति है. टीडीपी को डिप्टी स्पीकर का पद देकर संतुष्ट किया जा सकता है. पहले ऐसी चर्चा थी कि टीडीपी अपनी पार्टी का स्पीकर चाहती है. हालांकि, चंद्रबाबू नायडू ने स्पष्ट कर दिया है कि वह बीजेपी के साथ हैं और फैसला सहमति से होगा. 

खबर ये भी आ रही है कि संसद का 8 दिवसीय विशेष सत्र 3 जुलाई तक रहेगा. इस विशेष सत्र में 24 और 25 जून को नए सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. इससे पहले चुनाव संपन्न कराने की कोशिश की जा रही है. 

ये भी देखिए: Amarnaath Yatra: आतंकी हमलों के बीच अमित शाह का करारा जवाब, 'अमरनाथ यात्रा का सुचारू संचालन सरकार की प्राथमिकता'