BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Narendra Modi Oath Ceremony: आज रचेगा इतिहास, टूट जाएगा नेहरू रिकॉर्ड, पीएम पद की तीसरी बार शपथ लेंगे नरेन्द्र मोदी, जानिए दिल्ली में तैयारियां कैसी?

पीएम मोदी अपने तीसरे कार्यकाल की आज के शपथ के बाद से ही तैयारी करेंगे. ऐसे में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. इस दौरान आज पुराने इतिहास में बने रिकॉर्ड भी टूट जाएंगे.

Narendra Modi Oath Ceremony: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी भले ही अकेले बहुमत से दूर रही हो, लेकिन लोकतांत्रिक भारत में पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के तीन बार प्रधानमंत्री बनने के रिकॉर्ड को तोड़ने में पीछे नहीं रही है. जी हां आज देश और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता आज तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रुप में शपथ लेने वाले हैं. ये पल बेहद ऐतिहासिक है, क्योंकि लगातार NDA ने देश में बहुमत का जनादेश हासिल किया है, जो खुद में अभूतपूर्व है. 

शाम 7:15 बजे रचेगा इतिहास

एनडीए गठबंधन ने नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया गया है और वह रविवार यानी आज शाम 7:15 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. खबर ये भी आ रही है कि उनके साथ 18 अन्य सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, जिसमें TDP और JDU से 2-2 और शिवसेना से एक कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं. नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 8000 मेहमानों में कई विदेशी मेहमान भी शामिल हैं.

राष्ट्रपति मुर्मू दिलाएंगी शपथ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नरेंद्र मोदी समेत सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी. राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है. शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया है. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पूरी दिल्ली आज छावनी बन गई है. 

सुरक्षा के इंतजाम हैं पुख्ता

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा को कई लेयर में बनाया गया है. सद भवन, राष्ट्रपति भवन और नार्थ साउथ ब्लॉक छावनी में बदल चुका है. इस इलाके में  500 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी, जिसका कंट्रोल रूम कर्तव्यपथ थाने में रखा गया है. इसके अलावा NSG कमांडो, ड्रोन और स्नाइपर भी ऊंची इमारतों पर तैनात रहेंगे. ऐसे में पूरी राजधानी हाई अलर्ट पर रहेगी.

दिल्ली में धारा 144 के साथ 'नौ फ्लाई जोन'

पीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस कार्यक्रम की निगरानी 500 से ज्यादा सीसीटीवी से की जाएगी. पूरे नई दिल्ली इलाके में धारा 144 भी लगा दी गई है. दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है. इस दौरान पूरी दिल्ली में पैराग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से संचालित एयरक्राफ्ट जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. दिल्ली पुलिस की ओर से राष्ट्रपति भवन और उसके आस-पास के इलाके में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. यहां से गुजरने वाले हर एक वाहनों की तलाशी की जा रही है.

ये भी देखिए: Naveen Patnaik: ओडिशा में करारी हार पर भावुक हुए नवीन पटनायक, जानिए क्या-कुछ कहा?