BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

Election Results 2024: वोटों की गिनती है जारी, जानिए 543 सीटों के लिए पल-पल का अपडेट

लोकसभा इलेक्शन 2024 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. देश कई हॉट सीट पर खबर पॉडकास्ट की नज़र है. यहां देखिए रिज़ल्ट से जुड़ी सारी अपडेट्स.

Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के 7 चरणों में हुई वोटिंग की गिनती आज 8 बजे से शुरू हो गई. यहां देखिए किस सीट से कौन कर रहा है लीड. किसकी किस्मत में किस लोकसभा इलेक्शन का सांसद बनना लिखा है.

कौन कितनी सीटों से चल रहा है आगे?

एनडीए 290 सीटों पर आगे चल रही है, तो इंडिया गठबंधन 235 सीटों से आगे चल रही है. वहीं अन्य 18 सीटों से आगे चल रहा है.

03:00 PM 

बारामूला से उमर अब्दुल्ला की हार, इंजीनियर राशिद ने दर्ज की जीत

02:35 PM 

अमेठी में स्मृति ईरानी काफी पीछे, कांग्रेस के केएल शर्मा 75 हजार वोटों से आगे.

01:51 PM 

बिहार के पुर्णिया में निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव जदयू प्रत्याशी संतोष कुमार से करीबन 10,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं.

12:40 PM 

गुजरात के गांधीनगर से गृहमंत्री अमित शाह 4 लाख वोटों से चल रहे हैं आगे.

12:27 PM 

उत्तर प्रदेश में 65 सीटों से बीजेपी आगे.

11:42 AM

बिहार के कटिहार से मौजूदा सांसद दुलालचंद गोस्वामी चल रहे हैं आगे. कांग्रेस के तारिक अनवर को लगभग 30,000 वोटों से छोड़ा पीछे.

11:40 AM

बिहार में निर्दलीय उम्मीदवारों के दावे खाक, काराकाट से पवन सिंह तो पूर्णिया से पप्पू यादव हार रहे हैं.

11:12 AM

बिहार के पूर्णिया से जनता दल यूनाइटेड के संतोष कुमार लीड कर रहे हैं, तो निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव पीछे चल रहे हैं.

11:10 AM

बिहार के कटिहार जिले से मौजूदा सांसद दुलालचंद गोस्वामी लीड कर रहे हैं.

10:47 AM

हिमाचल प्रदेश की मंडी से बीजेपी नेत्री कंगना रनौत लीड कर रही हैं.