BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

अपने बागी नेताओं पर भड़के पूर्व CM Ashok Gehlot, कांग्रेस छोड़ने वालों को गद्दार, नालायक और निकम्मा दिया करार

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने बागी नेताओं पर जमकर भड़ास निकाला. उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को नालायक, गद्दार और निकम्मा कहा है.

चुनाव के दौरान पार्टी के नेता दल बदलने काम करते रहते हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के कई नेता बीजेपी से शामिल हो गए. हाल में ही राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने बागी नेताओं पर जमकर भड़ास निकाला. उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को नालायक, गद्दार और निकम्मा कहा है.

 

जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा, 'कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं को चाहे अवसरवादी कह दीजिए या नान परफार्मिंग एसेट कह दीजिए अथवा गद्दार,नालायक और निकम्मा कह दीजिए. ऐसे नेताओं को पीठ में छुरा घोंपने वाला भी कह दो.' 

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़कर जाने वालों ने अच्छा नहीं किया. पांच साल तक आप राज करो और फिर संकट हो तो छोड़कर चले जाओ. यह वक्त काम करने का है.

 

गहलोत ने कहा कि जो गद्दारी करता है, पीठ में छुरा घोंपता है वो भी पार्टी में रहते हैं. कांग्रेस में रहकर जो केंद्रीय मंत्री बन गए थे वे छोड़कर चले गए. कुछ नेताओं को तो पहली बार में ही केंद्रीय राज्यमंत्री बनने का मौका मिला और वे पार्टी छोड़ गए.

 

इसके आलावा उन्होंने राज्य की बीजेपी सरकार पर भी निशान साधते हुए कहा कि, प्रदेश में बिजली, पानी और चिकित्सा की स्थिति खराब है. सीएम घबराएं नहीं,कुर्सी सब सीखा देती है. 

ये भी देखिए: 'मोदी 10 बार भी जन्म लें तो भी जवाहरलाल नेहरू नहीं बन सकते' पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने देश के पीएम को लेकर दिया विवादित बयान