BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Jayant Sinha ने पार्टी से अपनी नाराजगी की जाहिर, 'न रैलियों में बुलाया, न बैठकों में...', भाजपा ने इन कारणों से भेजा था कारण बताओ नोटिस

भाजपा के कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि मुझे किसी भी पार्टी कार्यक्रम, रैलियों या संगठनात्मक बैठकों के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद जयंत सिन्हा ने झारखंड के हजारीबाग सीट से टिकट ना मिलने पर उन्हें नाराज बताया जा रहा था. वो पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले रहे थे. जिसके बाद भाजपा के कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसका जवाब उन्होंने बेहद नाराजगी भरे शब्दों से दिया है.  झारखंड की हजीराबाग सीट से सांसद ने प्रदेश महासचिव आदित्य साहू के पत्र का जवाब देते हुए दो पन्नों की चिट्ठी सोशल मीडिया पर शेयर की है. 

जयंत ने कहा कि वो पार्टी के लिए काम करना जारी रखेंगे. वोट न करने के आरोपों का भी जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो डाक मतपत्र से वोट दे चुके हैं, क्योंकि वह व्यक्तिगत कारणों से विदेश में थे. जयंत ने आगे कहा कि मेरी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से क्या बात हुई थी, बताना चाहता हूं.

मौजूदा सांसद ने कहा कि मार्च 2024 में ही उन्होंने सक्रिय चुनावी दायित्वों में भाग न लेने का फैसला लिया था, जिससे वो वैश्विक जलवायु परिवर्तन से उभरती समस्याओं पर काम कर सकें.

उन्होंने आगे कहा कि अगर पार्टी चाहती कि मैं किसी भी चुनावी गतिविधियों में भाग लूं, तो वो निश्चित रूप से मुझसे संपर्क कर सकते थे. हालांकि, 2 मार्च को मेरी घोषणा के बाद झारखंड से एक भी वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी या विधायक मेरे पास नहीं पहुंचे. मुझे किसी भी पार्टी कार्यक्रम, रैलियों या संगठनात्मक बैठकों के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था.

आपको बता दें कि इस सीट से बीजेपी ने इस बार मनीश जयसवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जो खूब जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगे हैं. 

ये भी देखिए: IPL: हार गई RCB, टूट गया सपना, एलिमिनेटर मैच में मिली करारी शिकस्त