BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Loksabha election 2024: 5वें चरण का चुनाव आज, 49 सीटों पर होगा मतदान, 695 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

सात चारण में हो रहे लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का चुनाव आज है. बढ़ती गर्मी के बीच चुनाव आयोग ने भी पूरी तैयारी कर ली है. राहुल गांधी, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गजों के किस्मत का फैसला आज दांव पर लगा है.

लोकसभा चुनाव 2024 अपने चरम पर हैं. आज यानी 20 मई को 5वें चरण के लिए वोट डाले जाएंगे, जिसमें 695 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला होगा.

 

इस चरण में राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, चिराग पासवान, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जैसे दिग्गजों का चुनावी भाग्य तय होना है.

 

पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख की एक-एक सीट के लिए चुनाव होंगे. इस चरण में 94,732 मतदान केंद्रों पर 8.95 करोड़ से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

 

वोट डालने का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा. शाम 6 बजे तक जो भी वोटर पोलिंग स्टेशन परिसर के अंदर प्रवेश कर जाएंगे. उन सभी के 6 बजे के बाद भी वोट डलवाए जाएंगे.

ये भी देखिए: Lok Sabha Elections 2024: बिहार के सिवान में CM नीतीश कुमार के खिलाफ क्यों लगे मुर्दाबाद के नारे? रैली में आए लोगों ने किया घमासान