BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Lok Sabha Elections 2024: बिहार के सिवान में CM नीतीश कुमार के खिलाफ क्यों लगे मुर्दाबाद के नारे? रैली में आए लोगों ने किया घमासान

सिवान में चुनावी रैली करने पहुंचे नीतिश को विरोध का सामना करना पड़ा. स्कूल की खराब हालत को लेकर लोगों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव को लेकर खूब प्रचार कर रहे हैं. हाल में ही वो सिवान में एक रैली में पहुंचे, वहां आए लोगों ने नीतिश कुमार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए.

 

क्षेत्र में लोगों को सुविधाएं नहीं मिल रही है. लोग स्कूलों की जर्जर हालत से नाराज थे. उनका कहना है कि प्रशासन से बार-बार शिकायत करने के बावजूद स्कूलों की मरम्मत नहीं की गई. हालंकि नीतिश के समर्थकों ने उन्हें शांत कराया और अक्रोशित लोगों को वहां से हटाया.

 

दरअसल, सीएम सिवान में मंच से भाषण दे रहे थे. इसी दौरान कुछ लोग मंच के पास आए और नीतिश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. आक्रोशित लोगों का कहना है कि उनका इलाके में स्कूलों हालत खराब है.

 

उन्होंने कहा कि, पीने का पानी नहीं है. शौचालय की हालत भी खराब है. इसके बारे में कई बार प्रशासन से शिकायत की गई. लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की. बच्चों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

 

बता दें कि सिवान में 5वें चरण में 20 मई को मतदान होना है. 20 मई को बिहार की पांच लोकसभा सीटों सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, हाजीपुर और सारण सीट पर मतदान होगा.

ये भी देखिए: Swati Maliwal Case: CM kejriwal के आवास पहुंची दिल्ली पुलिस, CCTV और DVR किया जब्त