BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

दिल्ली में आम आदमी पार्टी का बड़ा प्रदर्शन आज, सीएम केजरीवाल बीजेपी मुख्यालय पर विधायकों के साथ देंगे धरना

आम आदमी पार्टी के सीएम अरविंद केजरीवाल आज अपने नेताओं और विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे. इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के नेताओं और लोगों के गिरफ्तार होने के विरोध में बीजेपी मुख्यालय जाने की बात कही है. आज दिल्ली में 'आप' का बड़ा प्रदर्शन होना है. आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की है. 

दरअसल, बिभव की गिरफ्तारी के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार की शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीएम केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया वह रविवार को अपने विधायकों और सांसदों के साथ बीजेपी मुख्यालय की ओर कूच करेंगे. इसे लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है. 

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि प्रदर्शन को देखते हुए कई मार्गों पर यातायात व्यस्त रहेगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि 'दिल्ली के डीडीयू मार्ग पर एक राजनीतिक दल के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए डीडीयू मार्ग, आईपी मार्ग, मिंटो रोड और विकास मार्ग पर यातायात व्यस्त रहेगा. डीडीयू मार्ग सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक यातायात के लिए बंद किया जा सकता है. कृपया इन सड़कों पर जाने से बचें और अपनी यात्रा की योजना बनाएं.'

सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर सोची समझी साजिश के तहत 'आप' के नेताओं को जेल में डालने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि 'एक-एक कर हमारे नेताओं को जेल में डालते जा रहे हैं. मुझे जेल में डाल दिया, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह को जेल में डाल दिया.'

पीए की गिरफ्तारी को लेकर भी उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, 'आज मेरे पीए को जेल में डाल दिया. अब कह रहे हैं कि राघव चड्ढा, सौरभ भारद्वाज, आतिशी को भी जेल में डालेंगे... कल मैं 12 बजे अपने सभी बड़े नेताओं के साथ बीजेपी हेडक्वॉर्टर आ रहा हूं. जिस जिस को जेल में डालना है डाल दो. एक साथ डाल दो.'

ये भी देखिए: Air India Express: कोच्चि जा रही फ्लाइट के इंजन में लगी आग, बंगलूरू में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग