BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Swati Maliwal: सामने आ गई मेडिकल रिपोर्ट, आंख, गाल और पैर...समेत इन जगहो पर स्वाति मालीवाल को पहुचाई गई चोट

स्‍वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में मेडिकल रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें उनके दाहिने गाल पर आंख के नीचे भी चोट के निशान पाए गए हैं.

'आप' की राज्यसभा सासंद स्‍वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में की गई मेडिकल जांच की रिपोर्ट सामने आ गई है. म्‍स दिल्‍ली के डॉक्‍टरों की टीम ने मामले में अपनी मेडिकल रिपोर्ट सौंप दी है. रिपोर्ट में स्‍वाति मालीवाल के दाहिने गाल पर आंख के नीचे और बाएं पैर पर चोट के निशान पाए गए हैं.

बता दें कि इस मामले में दिल्‍ली पुलिस ने बिभव के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. इसमें उनके खिलाफ गंभीर और गैरजमानती धाराएं लगाई गई हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी बिभव कुमार की तलाश में जुटी है. गुरुवार रात में स्‍वाति मालीवाल का मेडिकल टेस्‍ट करवाया गया था. मेडिकल करावाने के लिए उन्‍हें AIIMS दिल्‍ली ले जाया गया था. 

स्वाति की मेडिकल रिपोर्ट में साफ है कि उनके बाएं पैर में चोट है. स्‍वाति मालीवाल के दाहिने गाल पर आंख के नीचे भी चोट के निशान पाए गए हैं. स्‍वाति मालीवाल के पैर और दाईं आंख के नीचे समेत कुल चार जगहों पर चोट के निशान पाए गए हैं. बता दें कि दिल्‍ली महिला आयोग की पूर्व अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल जब मेडिकल कराने अस्‍पताल पहुंची थीं तो उन्‍होंने कहा था कि उनके सिर पर भी मारा गया था.

स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर कथित रूप से हुई मारपीट के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. आवास पर 13 मई को स्‍वाति मालीवाल के साथ सीएम केजरीवाल के PA बिभव कुमार ने कथित पर बदसलूकी की थी. बिभव पर मालीवाल के साथ मारपीट करने का भी आरोप है. मामले में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें स्वाति मालीवाल को कुछ सुरक्षाकर्मी सीएम आवास से बाहर ले जाते दिखे रहे हैं.