BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Goldy Brar Death: अमेरिका में गोल्डी बराड़ की गोली मारकर हत्या, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का था मास्टरमाइंड

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या कर दी गई है. हालांकि इस मर्डर को लेकर अब तक पूरी तरह से कोई भी कन्फर्मेशन सामने नहीं आई है.

Goldy Brar Death: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इसे लेकर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. हालांकि इस मौत की पुष्टी अब तक किसी जांच एजेंसी या अंबेसी ने नहीं की है, जबकि गैंगस्टर के मर्डर की जिम्मेदारी गैंगस्टर अर्श डल्ला और लखबीर ने ली है.

बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली

अमेरिकी न्यूज चैनल ने दावा किया कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में बीते मंगलवार को शाम 5:25 बजे गोलियां मारकर गोल्डी बराड़ की हत्या कर दी गई. रिपोर्ट में कहा गया कि, गोल्डी बराड़ अपने एक साथी के साथ घर के बाहर गली में खड़ा था. इसी दौरान कुछ बदमाश आए और गोलियां मारकर भाग गए. मामले में अभी तक लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रिएक्ट नहीं किया है. हालांकि इस मर्डर को लेकर अब तक पूरी तरह से कोई भी कन्फर्मेशन सामने नहीं आई है. 

गुरलाल बराड़ की कजिन था गोल्डी बराड़

आपको बता दें कि, गोल्डी बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला था. गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की चंडीगढ़ में हत्या की गई थी. गुरलाल को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक क्लब के बाहर 11 अक्टूबर, 2020 की रात गोली मारी गई थी. वह पंजाब यूनिवर्सिटी का छात्र नेता था. लॉरेंस बिश्नोई भी पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संघ सोपू से जुड़ा हुआ था. रलाल बराड़ लॉरेंस बिश्नोई का सबसे करीबी बताया जाता है. यही कारण है कि लॉरेंस के रिएक्शन का इंतजार किया जा रहा है. 

गोल्डी बराड़ का असली नाम है सतिंदरजीत सिंह

गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है. जन्म 1994 में पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले में हुआ. बता दें कि गोल्डी बराड़ के पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड उप निरीक्षक हैं. 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव के पास पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली थी. पंजाब के मुक्तसर जिले के मलौट में रणजीत सिंह उर्फ राणा सिद्धू की हत्या में भी गोल्डी बराड़ शामिल था.