BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

सीएम ममता बनर्जी फिर अलापा ईवीएम का राग, बीजेपी पर रिजल्ट से छेड़छाड़ के लगाए आरोप, बोली- कई ईवीएम गायब

ममता बनर्जी चुनाव आयोग की वोट प्रतिशत गणना पर संदेह जताते हुए कहा, रात में मतगणना केंद्र में प्रवेश करते हैं और ताला तोड़ते हैं और मशीन बदल देते हैं.

Loksabha election 2024: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा दक्षिण लोकसभा क्षेत्र के फरक्का में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर से ईवीएम का राग अलापा है. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर चुनाव परिणामों के छेड़छाड़ के आरोप भी लगाए हैं. उन्होंने कहा कि, 19 लाख ईवीएम लंबे समय से गायब हैं. उन्होंने चुनाव आयोग से भी इस मुद्दे पर कई मांग की है. 

बीजेपी पर ममता बनर्जी ने लगाए आरोप

उन्होंने चुनावी रैली में कहा-'EVM मशीन किसने बनाई? EVM मशीन की चिप किसने बनाई? यह संख्या कैसे बढ़ी? पहला चरण कितना था? दूसरा चरण कितना था? कितने मतदाता थे? कितनी मशीनों का उपयोग किया गया? हम जानना चाहते हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि वोटिंग प्रतिशत में अचानक बढ़ोतरी हुई है, करीब 19 लाख वोटर मशीनें लंबे समय से गायब हैं. क्या बीजेपी शासित राज्य लोगों के वोटों को अपनी इच्छानुसार बदल रहे हैं और अपनी मशीनें डाल रहे हैं?'

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से की मांग

ममता बनर्जी ने कहा कि यह हमारा शक है. उन्होंने कहा-'मैं चुनाव आयोग से लोगों के संदेह को दूर करने के लिए कहूंगी ताकि लोगों के बीच यह संदेह पैदा न हो. भाजपा आयोग बनने से कोई फायदा नहीं है. देश की जनता आपको एक निष्पक्ष आयोग के रूप में काम करते देखना चाहती है. लोगों को असली सच्चाई बतानी चाहिए। लोगों के साथ धोखा न करें.'

ममता बनर्जी ने दावा किया है कि भाजपा ईवीएम मशीन बदल रही है. उन्होंने देश के सभी विपक्षी दलों से ईवीएम मशीनों का हिसाब-किताब रखने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि देश में 19 लाख ईवीएम गायब हैं। भाजपा अब उनका इस्तेमाल कर रही है.