BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

Lok Sabha Election 2024: दूसरे फेज में 88 सीटों पर मतदान, 1206 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी बंद

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. आज कई दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद होने जा रही है.

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज दूसरे चरण में 88 सीटों पर मतदान होना है. 7 चरणों का ये दूसरा चरण 26 अप्रैल को है. वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम के 5 बजे तक की जाएगी. आज के चरण में कुल 1206 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है.

चुनाव शांतिपूर्ण हो, इसके लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. पोलिंग बूथों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. वहीं केरल एक ऐसा राज्य हैं, जहां आज सभी 20 लोकसभा सीटों पर वोटिंग खत्म हो जाएगी. 

बात राज्यों और सीटों की करें तो दूसरे चरण में असम में 5 सीटों पर, बिहार में 5 सीटों पर, छत्तीसगढ़ में 3 सीटों पर, जम्मू एवं कश्मीर में 1 सीट पर, कर्नाटक में 14 सीटों पर, केरल में 20 सीटों पर, मध्य प्रदेश में 3 सीटों पर, महाराष्ट्र में 8 सीटों पर, राजस्थान में 13 सीटों पर, त्रिपुरा में 1 सीट पर, उत्तर प्रदेश में 8 सीटों पर और पश्चिम बंगाल में 3 सीटों पर वोटिंग हो रही है.

दूसरे चरण के मतदान में कई दिग्गजों की राजनीतिक किस्मत दांव पर लगी है. इनमें राहुल गांधी (कांग्रेस)- वायनाड, शशि थरूर (कांग्रेस) - तिरुवनंतपुरम, एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस)- मांड्या, हेमा मालिनी (बीजेपी)- मथुरा, अरुण गोविल (बीजेपी)-मेरठ, ओम बिरला (भाजपा) -कोटा, भूपेश बघेल (कांग्रेस)-राजनांदगांव जैसे दिग्गज शामिल हैं.