BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

CM रेखा गुप्ता के हाथ फाइनेंस, WCD और विजिलेंस, जानिए प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा समेत किस मंत्रियों को मिला कौन सा विभाग

Delhi New Cabinet: यमुना और रिवरफ्रंट को साफ करने के वादे का एक हिस्सा जल मंत्री के रूप में प्रवेश वर्मा की जिम्मेदारी भी होगी. वह यह सुनिश्चित करने के लिए भी जिम्मेदार होंगे कि घर में गंदे पानी की शिकायत करने वाले निवासियों की समस्याओं का समाधान किया जाए.

Delhi New Cabinet: दिल्ली में सत्ता बदल चुकी है. बीजेपी की प्रचंड जीत के साथ रेखा गुप्ता अब सीएम के तौर पर राजधानी की बागडोर संभालेंगी. शपथ ग्रहण के बाद विभागों का बंटवारा भी हो चुका है. नई सरकार ने अपना कामकाज भी शुरू भी कर दिया है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 10 विभागों - वित्त, सेवा, राजस्व, महिला एवं बाल और प्रशासनिक सुधार विभाग आदि का कार्यभार संभालेंगी. रेखा गुप्ता विजिलेंस विभाग की भी चीफ हैं, जिसने पिछले पांच सालों में आप के मंत्रियों के खिलाफ कई जांच शुरू की हैं.

सीएम रेखा गुप्ता की जिम्मेदारी

बीजेपी ने पिछले 10 सालों में सरकार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का वादा किया है. बीजेपी के सबसे बड़े वादों में महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने की योजना है, जिसे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा. सीएम रेखा ने इसे 8 मार्च को देने का एलान किया है.

प्रवेश वर्मा की जिम्मेदारी

प्रवेश वर्मा दो महत्वपूर्ण विभाग - पीडब्ल्यूडी और जल विभाग दिए गए हैं. इन दो विभागों की जिम्मेदारी के कारण उन्हें चुनाव से पहले बीजेपी के किए गए प्रमुख वादों को पूरा करने का काम भी सौंपा गया है. इनमें से एक शहर में सड़कों को दुरुस्त करना था. यमुना और रिवरफ्रंट को साफ करने के वादे का एक हिस्सा जल मंत्री के रूप में साहिब सिंह की जिम्मेदारी भी होगी.

कपिल मिश्रा की जिम्मेदारी

कैबिनेट में दूसरी बार मंत्री बने कपिल मिश्रा एक बार फिर कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे, साथ ही कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार जैसे प्रमुख विभागों का भी प्रभार संभालेंगे.

आशीष सूद और पंकज कुमार सिंह की जिम्मेदारी

आशीष सूद को शिक्षा और बिजली जैसे अहम विभाग दिए गए हैं. वह गृह विभाग का भी प्रभार संभालेंगे. इस बीच विकासपुरी के विधायक पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और परिवहन विभाग आवंटित किए गए हैं.

मनजिंदर सिंह सिरसा की जिम्मेदारी

कैबिनेट में सिख चेहरे मनजिंदर सिंह सिरसा को वन एवं पर्यावरण तथा उद्योग विभाग दिए गए हैं. इससे वे सुर्खियों में आ जाएंगे, खासकर सर्दियों के महीनों में जब दिल्ली का प्रदूषण जहरीले स्तर को छू लेता है.

ये भी देखिए: दिल्ली का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने क्या रहेंगी 4 बड़ी चुनौतिया?