BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

क्या तेज प्रताप याद लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव? खुलासा करते हुए बोले - किंगमेकर थे हैं और रहेंगे

Bihar Assembly Election 2025: बिहार की राजनीति में लालू परिवार की यह फूट अब महज पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि एक बड़े चुनावी मोड़ में बदल गई है. तेज प्रताप भले ही पार्टी और परिवार से बाहर हों, लेकिन वे खुद को चुनावी मैदान से बाहर नहीं मान रहे. अब देखना होगा कि तेज प्रताप किंगमेकर बनते हैं या खुद राजा बनने की कोशिश करेंगे.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. 

इतना ही नहीं पार्टी से बाहर करने के साथ-साथ तेज प्रताप को परिवारिक दायरे से भी बेदखल कर दिया गया है. यह फैसला उस वक्त लिया गया जब तेज प्रताप के व्यक्तिगत रिश्तों से जुड़े विवादों ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया.

रिश्तों की दरार या सियासी चाल?

तेज प्रताप को लेकर लंबे समय से पार्टी में असहजता थी, लेकिन अब जाकर RJD ने उनसे स्पष्ट दूरी बना ली है. पार्टी और परिवार दोनों से बहिष्कार के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब तेज प्रताप अपनी नई पार्टी बनाएंगे?

लेकिन खुद तेज प्रताप ने इस पर विराम लगा दिया है। उन्होंने आजतक से बातचीत में साफ कहा, 'जब मेरी अपनी पार्टी है, तो नई पार्टी बनाने की जरूरत ही क्या है? ये सब अफवाहें हैं.'

'किंगमेकर थे हैं और रहेंगे'

राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में तेज प्रताप एक बार फिर अपने किंगमेकर वाले बयान पर टिके हैं. उन्होंने कहा कि जैसे उनके पिता लालू यादव 'किंगमेकर' रहे हैं, वैसे ही वे भी यही भूमिका निभाते रहेंगे.

तेज प्रताप ने यह भी कहा कि अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह सरकार का हिस्सा बनेंगे या नहीं. यह अभी कहना जल्दबाज़ी होगा. उन्होंने कहा, 'पहले सरकार बनने दीजिए, फिर बात करेंगे.'

क्या चुनाव लड़ेंगे?

तेज प्रताप फिलहाल समस्तीपुर जिले की हसनपुर सीट से विधायक हैं, लेकिन अगला चुनाव कहां से लड़ेंगे, यह सवाल अभी भी अनुत्तरित है. उन्होंने कहा, 'चुनाव तो लड़ूंगा... लेकिन सीट कहां से होगी, ये बाद में तय किया जाएगा.'

'आर या पार की लड़ाई होगी इस बार'

तेज प्रताप ने माना कि इस बार का चुनाव बेहद कठिन होने वाला है। उन्होंने कहा कि मैदान में दुश्मन पूरी ताकत झोंक चुका है। उन्होंने INDIA गठबंधन और NDA दोनों के जीतने की संभावना जताते हुए कहा, 'इस बार चुनाव आर या पार की लड़ाई होगी, कुछ भी हो सकता है. NDA दोबारा आ सकता है या INDIA भी जीत सकता है। अभी कहना मुश्किल है.'

जहां एक तरफ RJD और यादव परिवार में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है, वहीं तेज प्रताप ने खुद को लड़ाई के लिए तैयार बताया है। उन्होंने अपने अंदाज में कहा, 'अभी मेहनत करनी होगी, ग्राउंड लेवल पर उतरना होगा. पब्लिक क्या फैसला करती है, वही असली बात है.'

ये भी देखिए: स्कूल बैग बना जन सुराज पार्टी का चुनाव चिन्ह, जानिए कैसे मिलेगा प्रशांत किशोर को इसका फायदा