BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

'जब हमारे धर्म को 'गंदा धर्म' कहा जाता है तो...', बंगाल में इन्फ्लुएंसर की गिरफ्तारी पर गरजे पवन कल्याण

Pawan Kalyan Slams Influencer Sharmistha Panoli Arrest: कोलकाता पुलिस ने 22 वर्षीय लॉ स्टूडेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पानौली को आपत्तिजनक और सांप्रदायिक भाषा वाले वीडियो पोस्ट करने पर गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है, जहां आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और बीजेपी सहयोगी पवन कल्याण ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है.

Pawan Kalyan Slams Influencer Sharmistha Panoli Arrest: पश्चिम बंगाल में इन्फ्लुएंसर और कानून की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली को हेट स्पीच मामले में ममता सरकार की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अब सवाल उठाए जा रहे हैं कि जब मुर्शिदाबाद हिंसा होती है, जब वक्फ के विरोध के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराया जाता है, इसी बंगाल में हिंदुओं पर हिंसा होती है और तब कैसे असहाय हो जाती  है बंगाल की पुलिस? इसे लेकर अब पूरे देश में बवाल खड़ा हो गया है. 

बीजेपी के सहयोगी और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी पर सवाल उठाया है और जोर देकर कहा है कि धर्मनिरपेक्षता दोतरफा होनी चाहिए. कोलकाता पुलिस ने कल 22 वर्षीय कानून की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली को सोशल मीडिया पर वीडियो के कारण गिरफ्तार किया, जिसमें उसने अपमानजनक और सांप्रदायिक भाषा का इस्तेमाल किया था. 

'जब हमारे धर्म को 'गंदा धर्म' कहा जाता है, तो आक्रोश कहां'

पवन कल्याण ने लिखा, 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, कानून की छात्रा शर्मिष्ठा ने अपनी बात रखी, उनके शब्द कुछ लोगों को खेदजनक और दुख पहुंचाने वाले थे. उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की, वीडियो डिलीट किया और माफ़ी मांगी. पश्चिम बंगाल पुलिस ने शर्मिष्ठा के खिलाफ़ कार्रवाई करते हुए तुरंत कार्रवाई की.'

उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन जब टीएमसी के चुने हुए नेता, सांसद सनातन धर्म का मज़ाक उड़ाते हैं, तो लाखों लोगों को जो गहरा, तीखा दर्द होता है, उसका क्या? जब हमारे धर्म को 'गंदा धर्म' कहा जाता है, तो आक्रोश कहाँ है? उनकी माफ़ी कहां है? उनकी तुरंत गिरफ़्तारी कहां है?'

पवन कल्याण ने लिखा, 'ईशनिंदा की हमेशा निंदा की जानी चाहिए! धर्मनिरपेक्षता कुछ लोगों के लिए ढाल और दूसरों के लिए तलवार नहीं है. यह दो-तरफ़ा होना चाहिए. पश्चिम बंगाल पुलिस, पूरा देश देख रहा है. सभी के लिए न्यायपूर्ण तरीके से काम करें.'

'गंदा धर्म' फैला रही है बीजेपी-ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि पार्टी राज्य में 'विभाजनकारी राजनीति' के जरिए सांप्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी जो 'गंदा धर्म' फैला रही है, उसका असली हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है.

मुख्यमंत्री ने कहा था, 'बीजेपी का एजेंडा नफरत फैलाना है, लेकिन बंगाल की मिट्टी इसकी इजाजत नहीं देगी. वे धर्म के नाम पर लोगों को बांट रहे हैं, जबकि असली हिंदुत्व कभी भी नफरत की इजाजत नहीं देता.'

ममता बनर्जी ने साफ किया था कि बंगाल की जनता धर्मनिरपेक्ष मूल्यों में विश्वास रखती है और सांप्रदायिक राजनीति को खारिज करती है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बीजेपी के झूठे प्रचार में न फंसे और राज्य की एकता और भाईचारे को बनाए रखें.

ये भी देखिए: पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना... भावुक हो गए तेज प्रताप यादव, आखिर किसे कह रहे RJD का 'जयचंद'?