BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

'चाहे वारिस पठान हों या पाकिस्तान में बैठे उनके नेता...', AIMIM नेता ने ऐसा क्या कहा कि भड़क उठे BJP के नितेश राणे

BMC चुनाव से पहले AIMIM नेता वारिस पठान के “मुस्लिम मेयर” बयान ने मुंबई की राजनीति में बवाल मचा दिया है. बीजेपी नेता और मंत्री नितेश राणे ने पलटवार करते हुए कहा कि मुंबई में हिंदुत्ववादी विचारधारा का ही मेयर बनेगा. जनवरी 2026 में होने वाले बीएमसी चुनाव से पहले यह बयानबाज़ी सियासी गर्मी और बढ़ा सकती है.

BMC Election 2026: मुंबई में होने वाले बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) चुनाव से पहले सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है. इसी बीच AIMIM नेता वारिस पठान के एक बयान ने मुंबई की राजनीति में हलचल मचा दी है. वारिस पठान के 'मुंबई में मुस्लिम मेयर' वाले बयान पर अब महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने जोरदार पलटवार किया है. उनके बयान के बाद यह मुद्दा और ज्यादा राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है.

नितेश राणे ने साफ शब्दों में कहा कि मुंबई में हिंदुत्ववादी विचारधारा का ही मेयर बनेगा. उन्होंने वारिस पठान पर निशाना साधते हुए कहा कि वे शायद यह भूल गए हैं कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है और यहां शरिया कानून नहीं चलता. नितेश राणे के मुताबिक, मुंबई के डीएनए में हिंदुत्व बसा हुआ है और यहां का नेतृत्व भी उसी विचारधारा से जुड़े व्यक्ति के हाथ में होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि देश में जिहादी मानसिकता फैलाने की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन चाहे वारिस पठान हों या 'पाकिस्तान में बैठे उनके नेता', बीजेपी ऐसी साजिशों को कभी सफल नहीं होने देगी.

वारिस पठान ने क्या कहा था?

दरअसल, यह पूरा विवाद AIMIM नेता वारिस पठान के उस बयान से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक दिन ऐसा आएगा जब मुंबई की मेयर हिजाब पहनने वाली महिला होगी. उन्होंने सवाल उठाया था कि मुंबई में मुस्लिम मेयर क्यों नहीं हो सकता. वारिस पठान ने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि भारत का संविधान समानता की बात करता है, तो फिर खान, पठान, शेख, कुरैशी या अंसारी मेयर क्यों नहीं बन सकते. इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई और अलग-अलग दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं.

बीएमसी चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज

बीएमसी चुनाव को लेकर पहले से ही राजनीतिक दल पूरी तरह एक्टिव मोड में हैं. जानकारी के मुताबिक, बीएमसी चुनाव जनवरी 2026 में होने हैं। 15 जनवरी को मतदान होगा और 16 जनवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, नेताओं की बयानबाज़ी और जुबानी हमले और तेज होते जा रहे हैं. हर पार्टी अपने वोट बैंक को साधने की कोशिश में एक-दूसरे पर तीखे वार कर रही है.

संजय राउत ने भी दी प्रतिक्रिया

इस पूरे विवाद पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे गैरजरूरी मुद्दा बताते हुए कहा कि भारत में मुस्लिम समाज के लोग पहले भी राष्ट्रपति और राज्यपाल जैसे बड़े संवैधानिक पदों पर रह चुके हैं. संजय राउत के मुताबिक, इस तरह के बयान देकर बेवजह माहौल को गर्म करना ठीक नहीं है और असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है.

कुल मिलाकर, बीएमसी चुनाव से पहले 'मुस्लिम मेयर' को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब सियासी लड़ाई का बड़ा हथियार बनता दिख रहा है. आने वाले दिनों में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, मुंबई की राजनीति में ऐसे बयानों और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला और तेज होने की पूरी संभावना है.

ये भी देखिए: 

कांग्रेस में एक और बगावत! दिग्विजय सिंह ने PM मोदी की पुरानी तस्वीर की शेयर, राहुल गांधी समेत हाईकमान को दिखाया आईना