BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

कितनी पढ़ी-लिखी हैं महुआ मोइत्रा और कितनी संपत्ति की मालकिन? जानिए यहां TMC सांसद के बारे में सबकुछ

Mahua Moitra Education & Net Worth: महुआ मोइत्रा, तृणमूल कांग्रेस की तेजतर्रार नेता और कृष्णानगर से सांसद हैं, जो अपने बेबाक बयानों और संसद में तीखे भाषणों के लिए जानी जाती हैं. इन्वेस्टमेंट बैंकर से नेता बनीं महुआ ने अमेरिकी यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स व मैथ्स में डिग्री ली है. संसद से निलंबन के बावजूद 2024 में उन्होंने शानदार वापसी की.

Mahua Moitra Education & Net Worth: महुआ मोइत्रा भारतीय राजनीति की एक तेजतर्रार नेता हैं, जो ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) से पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से सांसद हैं. 2019 में पहली बार संसद पहुंचीं महुआ मोइत्रा ने अपने पहले कार्यकाल में ही तीखे भाषणों से संसद और सोशल मीडिया पर खास पहचान बनाई.

2023 में एक विवाद के चलते उन्हें संसद से निलंबित कर दिया गया था, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए दोबारा जीत हासिल की. राजनीति में आने से पहले महुआ मोइत्रा एक इन्वेस्टमेंट बैंकर थीं और उनका करियर लंदन में बेहद सफल रहा.

महुआ मोइत्रा की शिक्षा और राजनीतिक सफर

महुआ मोइत्रा की शिक्षा बेहद प्रभावशाली रही है। उन्होंने अमेरिका के माउंट होलीओक कॉलेज, मैसाचुसेट्स से इकोनॉमिक्स और मैथमैटिक्स में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा उनके पास अंतरराष्ट्रीय वित्तीय नियामक संस्थानों के कई प्रोफेशनल सर्टिफिकेट भी हैं, जैसे:

  • SFA सर्टिफिकेशन (UK)
  • Series 7 और Series 63 (USA)

उनकी शैक्षणिक और पेशेवर पृष्ठभूमि बताती है कि वह राजनीति में आने से पहले एक मजबूत आर्थिक समझ रखती थीं.

महुआ मोइत्रा का जन्म 1974 में असम के कछार जिले में हुआ था. उनका परिवार चाय बागानों से जुड़ा हुआ था और आर्थिक रूप से संपन्न था.

कॉरपोरेट जीवन से राजनीति में आने का सफर उन्होंने 2008 में शुरू किया, जब वे कांग्रेस पार्टी से जुड़ीं और राहुल गांधी के 'आम आदमी का सिपाही' अभियान में ज़मीनी स्तर पर काम किया.

हालांकि, दो साल बाद ही वे ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं और पार्टी के टिकट पर पहले विधायक और फिर सांसद बनीं.

महुआ मोइत्रा की निजी ज़िंदगी भी काफी चर्चा में रही है:

  • पहले वे डेनमार्क के बैंकर लार्स ब्रोरसन से विवाहित थीं.
  • बाद में उन्होंने वकील जय अनंत देहाद्रई को डेट किया, जो बाद में उनके खिलाफ शिकायतकर्ता बने.
  • अब हाल में ही 30 मई 2025 को उन्होंने बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा से शादी कर ली है.

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं महुआ मोइत्रा? 

तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा की संपत्ति में बीते कुछ सालों में काफी बढ़ोतरी हुई है. 2019 में उनकी सालाना आमदनी करीब 5.5 लाख रुपये थी, जो अब बढ़कर 12.07 लाख रुपये हो गई है. यानी पांच साल में उनकी कमाई दोगुने से भी ज्यादा हो गई.

महुआ मोइत्रा के पास 9.41 लाख रुपये का 150 ग्राम सोना है, इसके अलावा 2.73 लाख रुपये की एक चांदी की ज्वेलरी सेट और दूसरे गहने भी हैं. आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने कुछ अचल संपत्तियों में भी निवेश किया है.

दिलचस्प बात यह है कि उनके पास विदेश में भी बैंक खाता है. लंदन के नेटवेस्ट बैंक में उनके खाते में 5 लाख रुपये से ज्यादा की रकम जमा है. वहीं भारत में एक निजी बैंक में उनके पास 33.4 लाख रुपये हैं. साथ ही उन्होंने दो फिक्स्ड डिपॉजिट भी कर रखी हैं, जिनकी कुल कीमत 1.45 करोड़ रुपये बताई गई है.

ये भी देखिए: पिनाकी मिश्रा कौन हैं, जिनसे TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में कर ली चुपचाप शादी? कुछ ऐसी रही दोनों की LOVE STORY