BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

बिहार में युवाओं को मिलेगा ₹1000 महीना, चुनाव से पहले CM नीतीश को तोहफा, जानिए कौन उठा सकता है लाभ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को बड़ी राहत दी है. अब 'मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना' का दायरा बढ़ाकर ग्रेजुएट पास बेरोजगार युवाओं को भी इसमें शामिल किया गया है. सरकार का कहना है कि इस भत्ते से युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे, स्किल ट्रेनिंग ले सकेंगे और रोजगार के लिए आत्मनिर्भर बन सकेंगे.

Bihar CM Nitish Kumar scheme 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. गुरुवार को उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार अब ग्रेजुएट पास बेरोजगार युवाओं को भी ₹1000 प्रति माह भत्ता देगी. यह राशि दो साल तक दी जाएगी. यह कदम 'मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना' के तहत उठाया गया है.

पहले इस योजना का लाभ केवल इंटर पास बेरोजगार युवाओं को मिलता था, लेकिन अब इसे ग्रेजुएट (कला, विज्ञान और वाणिज्य) पास युवाओं तक भी बढ़ा दिया गया है.

क्या कहा नीतीश कुमार ने?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट करते हुए कहा, 'राज्य सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत पहले से चल रही 'मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना' को अब विस्तार दिया गया है. इसके तहत इंटर पास युवाओं के साथ-साथ अब ग्रेजुएट पास बेरोजगार युवाओं को भी इसका लाभ मिलेगा.'

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं को आर्थिक सहयोग, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार की तैयारी में मदद करना है.

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

नीतीश सरकार की इस योजना के तहत कुछ शर्तें तय की गई हैं:

  • आयु सीमा: 20 से 25 साल
  • शैक्षणिक योग्यता: ग्रेजुएट पास (कला, विज्ञान या वाणिज्य)

रोजगार स्थिति:

  • किसी भी तरह की नौकरी (सरकारी/प्राइवेट/गैर-सरकारी) नहीं होनी चाहिए
  • स्वयं का व्यवसाय (Self-Employment) नहीं होना चाहिए
  • पढ़ाई भी आगे नहीं कर रहे हों
  • आर्थिक सहायता: ₹1000 प्रति माह
  • समयावधि: अधिकतम 2 साल तक

युवाओं को क्या मिलेगा फायदा?

सरकार का मानना है कि इस वित्तीय सहायता से बेरोजगार युवा अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे और जरूरी ट्रेनिंग लेकर रोजगार के लिए तैयार हो सकेंगे.

सीएम नीतीश कुमार ने उम्मीद जताई कि यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर, कुशल और रोजगार योग्य बनाएगी, जिससे बिहार के विकास को भी गति मिलेगी.

यह कदम चुनावी मौसम में नीतीश सरकार का युवाओं को साधने का बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है.

ये भी देखिए: महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर तानातनी! कांग्रेस ने ठुकराया पुराना फॉर्मूला, RJD बना रही लगातार दबाव