BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

कॉमेडियन Shyam Rangeela का नामांकन क्यों हुआ खारिज? वाराणसी से निर्दलीय भरा था पर्चा

कॉमेडियन श्याम रंगीला का वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन खारिज हो गया. पिछले कुछ दिनों से श्याम रंगीला ने नामांकन नहीं भरने देने के आरोप लगा रहे थे.

वाराणसी से निर्दलीय उम्मीदवार कॉमेडियन श्याम रंगीला का मंगलवार को नामांकन खारिज हो गया. इसी सीट से पीएम मोदी सांसद हैं और उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर हाल में बीजेपी से अपना नामांकन दाखिल किया है. इस हॉट सीट से पीएम समेत 40 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी ठोकी है. श्याम रंगीला बीते तीन दिनों से अपने नामांकन को लेकर भाग दौड़ कर रहे थे, साथ ही नामांकन नहीं भरने देने के आरोप लगा रहे थे. हालांकि, मंगलवार सुबह नामांकन दाखिल करने के बाद शाम तक उनका दाखिला खारिज कर दिया गया. 

पर्चा खारिज होने पर इमोशनल हुए श्याम रंगीला

पर्चा निरस्त होने के बाद श्याम रंगीला ने कहा कि हमारा यही उद्देश्य था कि हम बता सके कि लोकतंत्र कितना खतरे में है. भावुक होते हुए श्याम ने कहा कि मैं हंसाने वाला एक कलाकार हूं लेकिन आज कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हूं. उन्होंने कहा कि अब सोचता हूं की कॉमेडी ही बेहतर क्षेत्र है राजनीति मेरे बस की बात नहीं. अब नामांकन खारिज होने के बाद श्याम रंगीला वाराणसी सीट से उम्मीदवार नहीं हैं. वाराणसी लोकसभा सीट पर सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी. 

नामांकन भरने समर्थकों के साथ पहुंचे थे श्याम रंगीला

श्याम रंगीला अपना नामांकन भरने अपने भारी समर्थकों के साथ पहुंचे थे. उनके समर्थकों ने वाराणसी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भारी भीड़ से समर्थक दिखाई. पर्चा दाखिल के बाद श्याम काफी उत्साहित और खुश नजर आ रहे थे. उन्होंने अपने अंदाज में मीडिया से बात करते हुए कहा कि,  हम जनता के सहयोग और अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि श्याम अपना अगला कदम कैसे बढ़ाते हैं. 

इस सीट पर बीजेपी की तरफ से पीएम मोदी तीसरी बार उम्मीदवार हैं, वहीं इंडिया गठबंधन ने इस सीट पर अजय राय को उम्मीदवार बनाया है. बसपा की तरफ से इस सीट पर अतहर जमाल लारी प्रत्याशी हैं.