BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

Odisha's first woman Muslim MLA: कौन है ओडिशा की पहली मुस्लिम महिला विधायक Sofia Firdous? महज 30 दिनों में कर दिखाया कमाल

सोफिया फिरदौस ने भाजपा के पूर्ण चंद्र महापात्रा को 8,001 मतों के अंतर से हराया, जिसके बाद वह ओडिशा की पहली महिला मुस्लिम विधायक बन गईं हैं.

Odisha's first woman Muslim MLA: ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने झंडे गाड़ लिए हैं, लेकिन एक ऐसा भी सीट है, जिसने ओडिशा को पहली बार मुस्लिम महिला विधायक दिया है. सोफिया फिरदौस ने ओडिशा के राजनीति में इतिहास रच दिया है. वो अब ओडिशा की पहली महिला विधायक के रुप में जानी जाएंगी. खास बात ये रही कि उन्होंने अपने चुनाव की तैयारी महज 30 दिनों में पूरा किया. 

सोफिया कटक से तत्कालीन कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोकिम की बेटी हैं. उन्होंने बाराबती-कटक सीट से जीत हासिल की है. उन्होंने भाजपा के पूर्ण चंद्र महापात्र को 8001 वोटों के अंतर से हराया है. इसी सीट से बीजू जनता दल (बीजेडी) के प्रकाश चंद्र बेहरा तीसरे स्थान पर रहे.

महज 32 साल की सोफिया फिरदौस (Sofia Firdous),भुवनेश्वर में KIIT विश्वविद्यालय के तहत कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं. उन्होंने 2022 में भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर (आईआईएम-बी) से एक कार्यकारी सामान्य प्रबंधन कार्यक्रम भी पूरा किया.

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, फिरदौस पर कोई आपराधिक आरोप नहीं है. इसके साथ ही उनकी कुल संपत्ति लगभग 5 करोड़ रुपये है और उन पर लगभग 28 लाख रुपये का लोन भी है. 2019 के विधानसभा चुनाव में, फिरदौस के पिता, मोकिम ने बीजद के देबाशीष सामंतराय के खिलाफ बाराबती-कटक सीट 2,123 वोटों से जीती.

आपको बता दें कि, ओडिशा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में श्री पटनायक के 24 साल के शासन का अंत हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 78 सीटें हासिल करके सत्ता में वापसी की, जो बीजेडी के पिछले प्रभुत्व से एक महत्वपूर्ण बदलाव था. बीजेडी 51 सीटें हासिल करने में सफल रही, जबकि कांग्रेस ने 14 सीटें जीतीं और तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली. लोकसभा चुनावों में बीजद को करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें राज्य की 21 सीटों में से भाजपा ने 20 और कांग्रेस ने एक सीट जीती थी.

ये भी देखिए: Ajay Devgn और Anupam Kher ने नरेंद्र मोदी को कुछ इस अंदाज में दी बधाई, जानिए बॉलीवुड से किसे मिला शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण