BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Tejashwi Yadav की चाल से Pappu Yadav की हार निश्चित? पूर्व उप मुख्यमंत्री ने जनता से कर दी ये अपील

राजद प्रत्याशी बीमा भारती के समर्थन में कोढ़ा में सभा करने पहुंचे तेजस्वी यादव ने इस बात का खुलेआम कुछ ऐसा एलान कर दिया कि सियासी महकमें में गर्मी बढ़ गई है. उऩ्होंने कहा कि अगर लोग बीमा भारती को वोट नहीं करते हैं तो एनडीए को वोट करें, लेकिन पप्पू यादव को वोट न करें.

लोकसभा चुनाव 2024 में कटिहार से सटे पुर्णिया जिला पूरे देश में हॉट सीट बन चुकी है. कांग्रेस के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव की हार के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अंतिम और प्रत्यक्ष चाल चल दी है. उन्होंने खउले मंच से यहां तक कह दिया कि, अगर आपको इंडी गठबंधन की राजद प्रत्याशी बीमा भारती नहीं पसंद हैं तो  आप एनडीए को जीता दीजिए, लेकिन पप्पू यादव को वोट मत कीजिए. अब उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. 

राजद प्रत्याशी बीमा भारती के समर्थन में कोढ़ा पहुंचे तेजस्वी यादव ने इस बात का खुलेआम एलान कर दिया कि अगर आप इंडी गठबंधन के प्रत्याशी बीमा भारती को अपना समर्थन नहीं देते हैं तो आप अपना समर्थन एनडीए उम्मीदवार को दे दें. मगर किसी भी हालत में एकजुटता नहीं टूटनी है.

जदयू के संतोष कुशवाहा, निर्दलीय पप्पू यादव व राजद की बीमा भारती के बीच टक्कर मानी जा रही थी, लेकिन तेजस्वी यादव के बयान ने चुनाव को दिलचस्प मोड़ दे दिया है. पहले से ही राजद के निशाने पर रहे पप्पू यादव को हराने के लिए अब राजद ने साफ कर दिया है कि उसे भाजपा एवं एनडीए से हाथ मिलाने में भी कोई परेशानी नहीं है. 

तेजस्वी के बयान पर पप्पू यादव का पटलटवार

तेजस्वी के बयान पर पप्पू यादव ने भी पलटवार किया है. उन्होंने तेजस्वी को भाजपा का एजेंट तक बता दिया है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी की मंच से इस तरह की अपील ने यह साबित कर दिया कि भाजपा का असली एजेंट कौन है.  निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने कहा कि वे पूर्णिया से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं बल्कि यहां की जनता चुनाव लड़ रही है और यह वह अच्छी तरह से देख रही की उन्हें घेरने के लिए राजद और एनडीए गठबंधन क्या-क्या हथकंडा अपना रही है.