BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

PM Narendra Modi आज ताबड़तोड़ करेंगे 7 बैठकें, 100 दिन के एजेंडे पर चर्चा, जानिए इनसाइड न्यूज

लोकसभा चुनाव-2024 का रिजल्‍ट आने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने काम में जुट बए हैं. वो आज अलग-अलग मुद्दों को लेकर 7 बैठकें करने वाले है. इसके साथ ही पीएम अपने शीर्ष नौकरशाहों से कह चुके हैं कि उनकी सरकार के ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल में कड़े फैसले लिए जाएंगे.

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के बाद काम पर लौट चुके हैं. वह रविवार 2 जून को ताबड़तोड़ 7 बैठकें करेंगे.इनमें से एक में पीएम मोदी 100 दिन के एजेंडे पर अब तक की तैयारियों की समीक्षा करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को विभिन्न विषयों पर कम से कम सात बैठकें करेंगे.

  • 100 दिन के एजेंडे पर अब तक की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
  • साथ ही चक्रवात रेमल से मची तबाही की करेंगे समीक्षा
  • हीट वेव से पैदा हुए हालात की भी करेंगे समीक्षा 
  • 5 जून को बड़े पैमाने पर मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस की तैयारियों की भी करेंगे समीक्षा 

आपको  बता दें कि पीएम मोदी 100 दिवसीय कार्यक्रम के एजेंडे की समीक्षा के लिए एक लंबा विचार-मंथन सत्र आयोजित करेंगे. वहीं प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना अभियान शुरू करने से पहले ही नई सरकार के लिए 100 दिवसीय एजेंडा तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी पहले ही शीर्ष नौकरशाहों से कह चुके हैं कि उनकी सरकार के ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल में कड़े फैसले लिए जाएंगे. शनिवार को अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को 350 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. तीन एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि एनडीए 400 सीटों का आंकड़ा पार कर जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 100 दिन के एजेंडे पर भी चर्चा करेंगे. इसको लेकर पीएम सभी स्‍टेकहोल्‍डर के साथ स्‍पेशल सेशन में न केवल चर्चा करेंगे, बल्कि इस दिशा में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा भी करेंगे.

बता दें कि सत्ता में वापसी करने के बाद सरकार पहले 100 दिन के कार्यकाल में किन मुद्दों पर ध्‍यान फोकस करेगी, इसकी तैयारियों पर विशेष ध्‍यान दिया जा रहा है. 

ये भी देखिए: Exit Poll 2024 Bihar: बिहार में NDA जीत रही है कितनी सीटें? तेजस्वी यादव के दावे कितने कारगर