BREAKING:
'तो पाकिस्तान से मिला लेंगे हाथ', अमेरिका के खिलाफ इस दिग्गज BJP नेता के बयान से हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला       Sex Life Problems: अगर पार्टनर लंबे समय से सेक्स नहीं करना चाहता तो क्या करें? दबाव नहीं ये है असली तरीका       पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत      

Naveen Patnaik: ओडिशा में करारी हार पर भावुक हुए नवीन पटनायक, जानिए क्या-कुछ कहा?

बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के निवर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि लोगों के फैसले को विन्रमता से स्वीकार करना चाहिए. उन्हें बीजेपी से करारी शिकस्त मिली है.

Naveen Patnaik: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अब राज्य के सीएम नहीं रह गए. उन्होंने बीजेपी से विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. ओडिशा में बीजू जनता दल लोकसभा और विधानसभा चुनाव दोनों में हार गई. बीते 24 साल तक चुनावों में अजेय रहने वाले नवीन पटनायक को ओडिशा में भारी हार का सामना करना पड़ा है.

'हमे अपनी सरकार पर गर्व है' 

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए नवीन पटनायक ने भावुक होते हुए कहा कि- 'मुझे लगता है कि हमने हमेशा कोशिश की है और बेहतरीन काम किया है. हमारे पास अपनी सरकार और पार्टी पर गर्व करने के लिए बहुत कुछ है. 

लोकतंत्र में जीत या हार जनता का फैसला

उन्होंने आगे कहा कि, 'लोकतंत्र में जीत या हार जनता के हाथ में होती है. या तो आप जीतते हैं या हारते हैं. इसलिए लंबे समय के बाद हारने पर लोगों के फ़ैसले को गरिमा के साथ स्वीकार करना चाहिए.' उन्होंने यह भी कहा कि वह हर संभव तरीके से ओडिशा के लोगों की सेवा करते रहेंगे.

जनता की सेवा करता रहूंगा

नवीन पटनायक ने कहा कि, 'लंबे समय बाद शिकस्त मिलने पर हमें हमेशा जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करना चाहिए। मैंने हमेशा कहा है कि ओडिशा के 4.5 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं. मैं उनकी हरसंभव सेवा करता रहूंगा.'

महज 51 सीट पर बीजू जनता दल को मिली जीत

आपको बता दें कि भाजपा ने ओडिशा की 147 विधानसभा सीट में से 78 पर जीत दर्ज कर बीजू जनता दल के 24 साल के शासन को समाप्त करते हुए सत्ता हासिल की. वहीं बीजू जनता दल को केवल 51 सीट पर ही जीत मिली, जबकि कांग्रेस ने 14 और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने एक सीट जीती और तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी हुए.

27 साल के लंबे करियर में नवीन की करारी हार

नवीन को भी अपने 27 साल के लंबे और अविश्वसनीय रूप से सफल राजनीतिक करियर में पहली बार हार का मुंह देखना पड़ा. पिछली बार की तरह इस बार भी वे दो सीटों से चुनाव लड़ रहे थे. अपने पारंपरिक चुनाव क्षेत्र हिंजलि से तो वो 4,636 वोटों से जीत गए, लेकिन कांटाबांजी सीट पर वो बीजेपी के लक्ष्मण बाग से 16,344 वोटों से हार गए. 

ये भी देखिए: Rahul Gandhi: सांसद में राहुल गांधी होंगे विपक्ष के नेता, क्या है नेता प्रतिपक्ष बनने की दावेदारी?