BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

POK को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आया बड़ा बयान, लोकसभा चुनाव से पहले किया ये एलान

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह POK को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है. उन्होंने कहा कि चिंता मत करो. पीओके हमारा थाहै और हमारा रहेगा. उन्होंने ये भी कहा कि अब पीओके में हमारे भाई-बहन खुद भारत के साथ आने की मांग करेंगे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक रैली को संबोधित करते हुए POK को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. जनता को अपना स्डैंड साफ करते हुए बताया कि, पीओके हमारा था, है और हमारा रहेगा.

उन्होंने आगे कहा कि, भारत की ताकत बढ़ रही है... दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है और हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. अब पीओके में हमारे भाई-बहन खुद भारत के साथ आने की मांग करेंगे.'

रक्षा मंत्री का ये बयान चुनाव से पहले आना साफ है कि POK में रह रहे लोगों का पाकिस्तान के लिए बगावत ही POK को एक बार भी भारत के कब्जे में जल्द ही लाएगा. 

दार्जिलिंग में सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि, पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी हद तक खराब हो चुकी है. अगर आप किसी भी राज्य का विकास करना चाहते हैं तो सबसे पहली शर्त वहां की कानून और स्थिति को सुधारना है. लेकिन बंगाल में हालात अलग हैं. संदेशखाली की घटनाओं को देखिए. जिस सरकार के शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, उसे सत्ता में नहीं रहना चाहिए.'

इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को सियाचिन के लिए रवाना हुए जहां वह क्षेत्र में तैनात सशस्त्र बलों के साथ बातचीत करेंगे. आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में सातों चरणों में वोटिंग हो रही है. दार्जिलिंग में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान होना है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी.