BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Swati Maliwal Case: आरोपी बिभव के पिता ने किया बड़ा खुलासा, बोले- केजरीवाल के जेल जाने के बाद...

स्वाति मालीवाल से बदसलुकी मामले में हर दिन नया मोड़ आ रहा है. मामले में बिहार के निवासी और बिभव के पिता ने कई खुलासे किए हैं. उन्होंने इस मामले में बिभव को निर्दश बताते हुए पार्टी को लेकर भी बात की है.

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल केस में सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को हिरासत में लिया गया है, जिसे लेकर विभव के पिता ने अरविंद केजरीवाल औप आम आदमी पार्टी को लेकर कई खुलासे किए हैं. बता दें विभव बिहार का निवासी हैं और उनके गांव में इस केस को लेकर काफी बातचीच हो रही है. 

विभव के पिता महेश्वर राय जी ने एक बड़ा खुलासा किया जिसमें उन्होंने बताया कि 'विभव को एक समय में आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा की टिकट ऑफर की जा रही थी लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था. विभव आज के समय में ईमानदारी और सचाई के बल पर यह मुकाम हासिल की है. जैसे विभव शराब घोटाले में दोषी नहीं था वैसे ही स्वाति मालीवाल केस में भी निर्दोष पाया जाएगा.'

विभव के पिता आगे कहते हैं कि 'न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है कि वह सच्चा का साथ देंगे और उनका बेटा न्याया के मंदिर में निर्दोष साबित होगा. वहीं गांव वासियों को भी विभव पर पूरा विश्वास है वह कुछ गलत नहीं कर सकता.'

दिल्ली सीएम के पीए विभव की गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल अपने सभी मंत्री और विधायकों लेकर पीएम कार्यलय पहुंचे और सबको गिरफ्तार करने की चुनौती दी. इस बात से आप स्पष्ट है कि, विभव आम आदमी पार्टी के लिए महत्व रखते हैं.

विभव के पिता बीएमपी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर गांव में ही रहते हैं. वह भी मिलजुल कर रहते हैं. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद पार्टी को मजबूती के साथ एक सूत्र में बांध कर रखने में विभव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

यह भी पढ़े: ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन, विदेश मंत्री समेत 9 लोग थे सवार