BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

1BHK फ्लैट जैसा लग्जरी Cab! इस ड्राइवर की कार बनी सोशल मीडिया सेंसेशन, यात्रियों को मिल रहा घर जैसा आराम

Cab Like 1BHK Flat: एक उबर ड्राइवर की वायरल कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया है, जिसने अपनी कार को पूरी तरह से एक 1BHK जैसे आरामदायक कमरे में बदल दिया. कार में पानी, स्नैक्स, दवाएं, टिशू, छाता, और फ्री Wi-Fi तक की सुविधा दी गई है. बच्चों की शिक्षा के लिए एक दान बॉक्स और यात्रियों के लिए फीडबैक जर्नल भी रखा गया है. यह राइड सोशल मीडिया पर पांच लाख से अधिक बार देखी जा चुकी है और हर कोई इस ड्राइवर की तारीफ कर रहा है.

Cab Like 1BHK Flat: जरा सोचिए कि अपने एक कैब बुक की और आपके लिए ये आम दिनों से अलग है क्योंकि कैब में वो सारी सुविधाएं हैं, जो आपके 1BHK के फ्लैट में हो सकता है. दरअसल, हाल ही में एक महिला की उबर यात्रा इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई, जब उसने अपनी राइड को '1BHK अपार्टमेंट में सफर' जैसा बताया.

महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर कार के इंटीरियर की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, 'आज सचमुच 1BHK में यात्रा कर रही हूं... यह अब तक की सबसे शानदार Uber Ride है!' इन तस्वीरों ने लाखों लोगों का ध्यान खींचा, और ड्राइवर की मेहनत और सोच की खूब तारीफ हो रही है. 

 

 

कार नहीं, चलता-फिरता कमरा!

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उबर ड्राइवर ने अपनी कार को पूरी तरह से एक छोटे लेकिन सुविधाजनक घर में तब्दील कर दिया है. सीटों के पीछे रैक लगे हैं, जिनमें साफ-सुथरे ढंग से पानी की बोतलें, एनर्जी ड्रिंक, बिस्किट, चॉकलेट, टिशू, ब्रश, और यहां तक कि छाता भी रखा गया है.

बीमारियों के लिए भी है इंतज़ाम

कार के एक हिस्से में यात्रियों के लिए डिजीन, डिस्प्रिन और सिट्रीज़िन जैसी ओवर-द-काउंटर दवाएं भी उपलब्ध हैं, जो लोग सफर में उलझन महसूस करते हैं या छोटी-मोटी तबीयत खराब हो जाए, उनके लिए यह इंतज़ाम बेहद कारगर साबित हो सकता है.

फ्री वाई-फाई और शिक्षा के लिए दान बॉक्स

यात्रियों के लिए फ्री Wi-Fi की सुविधा भी मौजूद है, और पासवर्ड एक नोट में साफ-साफ लिखा गया है. इसके अलावा, एक छोटा सा डोनेशन बॉक्स भी लगा है, जिस पर लिखा है कि ये बच्चों की शिक्षा के लिए है.

फीडबैक और पहचान भी

ड्राइवर ने एक फीडबैक जर्नल भी रखा है जिसमें यात्री अपनी राय और अनुभव लिख सकते हैं. साथ ही, एक अखबार की कटिंग भी लगी है जिसमें उनकी इस यूनिक सर्विस की तारीफ की गई है.

हर कोने में छुपा है इंस्पिरेशन

कार के पीछे की दीवार पर एक प्रेरणादायक शायरी भी लिखी है: 'मुसलसल ग़म उठाने से कहीं बेहतर है किनारा कर लिया जाए किनारा करने वालों से...'

सोशल मीडिया पर वायरल

@shennoying द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट को 5 लाख से ज्यादा बार देखा गया है. एक यूज़र ने लिखा, 'वाह, तुम तो अपनी सपनो की दुनिया में जी रही हो... राइड को मजे से एंजॉय करो.' दूसरे ने कहा, ये तो बिल्कुल पूरी तरह से एक घर की तरह है... इसे 5-star rating देना चाहिए.'

ये भी देखिए: शिक्षक से बना आतंकी, डेढ़ साल पहले 2 पाकिस्तानी टेररिस्ट तल्हा और सुलेमान को लाया साथ, पढ़िए पहलगाम के गुनहगार का पूरा काला चिट्ठा