BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Heatwave 'Nautapa': क्या होता है नौतपा? आज है पहला दिन, गर्मी से और हो सकता है हाल बेहाल

ज्येष्ठ महीने की शुरुआत के साथ ही सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में पहुंचने पर नौतपा की शुरुआत होती है, जो ज्येष्ठ महीने के पहले 9 दिन चलता है.

Heatwave: हीटवेव ने आम जनता का हाल बेहाल कर रखा है. राजस्थान के कई इलाकों में पारा 49 डिग्री को छू चुका है और 50 डिग्री के पार जाने का अनुमान लगाया जा रहा है.ऐसे में शनिवार से नौतपा के दिन शुरू हो गए हैं, जिसमें सूरज और ज्यादा भीषण हो जाता है. अगले 9 दिन यानी 25 मई से 2 जून तक सूरज की तपिश अपने चरम पर होगी और हीटवेव का कहर और ज्यादा देखने को मिलेगा.

क्या होता है 'नौतपा'?

ज्येष्ठ महीने की शुरुआत के साथ ही सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में पहुंचने पर नौतपा की शुरुआत होती है, जो ज्येष्ठ महीने के पहले 9 दिन चलता है. नौतपा के 9 दिन की शुरुआत के साथ ही सूर्य भूमध्य रेखा से कर्क रेखा की तरफ बढ़ने लगता है. इसके चलते सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है और सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर पड़ने लगती हैं. 

इसे लेकर ये भी कहा जाता है कि इस दौरान चंद्रमा की शीतलता घटती है और सूर्य का ताप बढ़ता है. इसका असर तापमान पर दिखाई देता है और मौसम में हीटवेव का प्रभाव बढ़ जाता है. 'नौतपा' के दौरान चंद्रमा की शीतलता घटती है और सूर्य का ताप बढ़ता है. इसका असर तापमान पर दिखाई देता है और मौसम में हीटवेव का प्रभाव बढ़ जाता है. 


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, इस बार अप्रैल में सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा औसत तापमान रहा है. इसे साल 1901 के बाद सबसे गर्म अप्रैल आंका गया है. मई में हालात और ज्यादा बिगड़े हैं. उत्तर भारत और उत्तर पश्चिमी भारत में खासतौर पर हीटवेव के कारण दोपहर में घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है. IMD ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत 7 राज्यों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी कर रखा है.

ये भी देखिए: Cyclone Remal: भीषण चक्रवात से बिहार के इन 12 जिलों को गर्मी से राहत, बारिश के हैं आसार

Tags: