BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

गर्मियों में नारियल पानी पीने का क्या है सही समय? फिर शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

चिलचिलाती धूप का असर शरीर पर ना हो इसके लिए नारियल पानी पिया जाता है. लेकिन, नारियल पानी पीने के सही तरीके और समय के बारे में भी पता होना जरूरी है.

गर्मियों में नारियल के पानी की डिमांड काफी बढ़ जाती है. लोगों के लिए सीजन का ये  जादूई ड्रिंक है. ऐसे लोग इसका यूज शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए करते हैं. धूप से शरीर को सुरक्षित और हाइड्रेटेड रखने के लिए इस ड्रिंक को बेस्ट मना जाता है. चुंकि ये एक नेचुरल स्पॉर्ट्स ड्रिंक भी माना जाता है. नारियल पानी में कैलोरी कम होता है, जिससे लोग गर्मियों में शरीर में पानी की कमी ना हो इसलिए नारियल पानी का सेवन करते हैं. लेकिन इसमें खास बात ये है कि इसके पीने का सही समय क्या है?

सुबह खाली पेट उठकर नारियल पानी पिया जाए तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है. मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम होने में भी असर दिख सकता है. इसके अलावा, डिहाइड्रेशन और कब्ज जैसी दिक्कतों से राहत मिल जाती है. सुबह के समय नारियल पानी पिया जाए तो हार्टबर्न, एसिडिटी और मॉर्निंग सिकनेस दूर रहती है. वर्कआउट करने से पहले और बाद में भी नारियल पानी पिया जा सकता है. नारियल पानी हाइड्रेटिंग ड्रिंक है और शरीर को ऊर्जा देती है, ऐसे में इसे एनर्जी बूस्टिंग ड्रिंक की तरह वर्कआउट करने से पहले और वर्कआउट करने के बाद पिया जा सकता है. 

दोपहर के समय नारियल पानी पिया जाए तो यह पाचन को दुरुस्त रखने का काम करता है. इससे डाइजेस्टिव प्रोब्लम्स दूर रहती हैं और खाना खाने के बाद पेट नहीं फूलता है. नारियल का पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस करता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है. अगर रात में सोने से पहले नारियल पानी पिया जाए तो इसकी सुगंध के साइकोलॉजिकल इफेक्ट्स व्यक्ति पर पड़ते हैं जिससे एंजाइटी कम होने में असर दिख सकता है. सोने से पहले नारियल पानी पीने पर तनाव दूर होता है. साथ ही, शरीर से गंदे टॉक्सिंस फ्लश होकर निकलने में मदद मिलती है.