BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस

नासिक में एक मशहूर ज्योतिषी को महिलाओं के साथ दुष्कर्म और शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पर नशीला पदार्थ देकर और डर दिखाकर 58 महिलाओं का शोषण करने का आरोप है. मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है और कई बड़े खुलासों की संभावना है.

Nashik astrologer arrest: महाराष्ट्र के नासिक से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को प्रभावशाली ज्योतिषी और आध्यात्मिक गुरु बताने वाले अशोक खरात को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने एक 35 वर्षीय महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया और इसी तरह कई अन्य महिलाओं का भी शोषण किया.

आस्था का फायदा उठाकर किया शोषण

पीड़िता के अनुसार, 67 वर्षीय आरोपी ने पूजा-पाठ और विशेष अनुष्ठान कराने के बहाने उसे अपने पास बुलाया. वहां उसे नशीला पदार्थ दिया गया और कथित तौर पर सम्मोहित (हिप्नोटाइज) कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी धार्मिक आस्था और भरोसे का फायदा उठाकर बार-बार उसका शोषण किया.

सिर्फ एक नहीं, कई महिलाएं बनीं शिकार

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह मामला सिर्फ एक महिला तक सीमित नहीं है. आरोपी महिलाओं को उनके निजी समस्याओं का समाधान करने का झांसा देकर अपने ऑफिस बुलाता था.

इसके बाद:

  • उन्हें नशीला पदार्थ दिया जाता था
  • सम्मोहित किया जाता था
  • डराया-धमकाया जाता था, जैसे पति की मौत का डर या तंत्र-मंत्र का भय
  • इन्हीं तरीकों से आरोपी महिलाओं का यौन शोषण करता था.
  • गुप्त कैमरों से बनाता था वीडियो

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी ने अपने ऑफिस में छिपे हुए CCTV कैमरे लगा रखे थे. पुलिस को एक पेन ड्राइव मिली है, जिसमें 58 अलग-अलग महिलाओं से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो क्लिप्स मौजूद हैं.

आलीशान ऑफिस और फर्जी पहचान

अशोक खरात नासिक के पॉश इलाके कनाडा कॉर्नर में Oakus Property Dealers and Developers नाम से ऑफिस चलाता था. हालांकि आरोप है कि यह रियल एस्टेट का नहीं, बल्कि अपराध का अड्डा था.

वह खुद को एक शक्तिशाली ज्योतिषी और दिव्य शक्तियों का मालिक बताता था, जिससे समाज में उसकी मजबूत पकड़ बन गई थी.

बड़े लोगों से संबंध का दावा

खरात के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि उसके संबंध दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र की राजनीति तक फैले हुए थे.

वह नासिक के सिन्नर इलाके में स्थित ईशान्येश्वर मंदिर ट्रस्ट का चेयरमैन भी था और वहां कई बड़े नेता, सेलिब्रिटी और उद्योगपति आते-जाते थे.

फिल्मी अंदाज में हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए बेहद गोपनीय और चालाकी भरा ऑपरेशन चलाया.

  • रात के अंधेरे में पुलिस टीम उसके फार्महाउस पहुंची
  • बाहर चोर-चोर चिल्लाकर अफरा-तफरी मचाई
  • इसी बहाने घर में एंट्री ली
  • और सीधे बेडरूम से उसे गिरफ्तार कर लिया

इस दौरान फार्महाउस से पिस्टल, जिंदा कारतूस और इस्तेमाल किए गए कारतूस भी बरामद हुए.

SIT कर रही है जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाई है, जिसकी अगुवाई IPS अधिकारी तेजस्विनी सतपुते कर रही हैं.

नासिक क्राइम ब्रांच भी बरामद वीडियो और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है.

कई संपत्तियां जांच के दायरे में

पुलिस ने बताया कि आरोपी की महाराष्ट्र में मौजूद कई संपत्तियां भी जांच के दायरे में हैं. मिरगांव स्थित मंदिर और आश्रम में भी छापेमारी कर कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

राजनीतिक विवाद भी शुरू

इस मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। कई नेताओं और चर्चित लोगों के आरोपी से संबंध होने की बात सामने आ रही है.

सुषमा अंधारे ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिलाओं का शोषण करने वालों को संरक्षण नहीं मिलना चाहिए और इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि आस्था और विश्वास के नाम पर किए गए संगठित शोषण का बड़ा उदाहरण है. जांच आगे बढ़ने के साथ और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं, जिससे कई बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं.

ये भी देखिए: ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो