BREAKING:
Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल       Aaj Ka Rashifal 10 February 2026: चंद्रमा की कृपा से कई राशियों के लिए तरक्की के संकेत, कुछ को रहना होगा सतर्क       पाकिस्तान से कनेक्शन के आरोप लेकिन गिरफ्तारी नहीं! CM हिमंत ने बताया गौरव गोगोई को क्यों नहीं किया जा रहा अरेस्ट?       मलेशिया में चलेगा भारत का UPI! OCI से लेकर कांसुलेट तक... भारत–मलेशिया के बीच कई MoU साइन      

अपने जन्मतिथि के अनुसार जानिए कौन-सा विष्णु अवतार आपकी किस्मत पर करता है असर

आपकी जन्म तिथि सिर्फ अंक नहीं, बल्कि भगवान विष्णु के किसी विशेष अवतार से गहरा संबंध बताती है. हर मूलांक (1 से 9) का संबंध एक ग्रह और विष्णु के अलग-अलग रूप से माना गया है. जानिए, आपके भीतर कौन-सा दिव्य अवतार विद्यमान है और वह आपके स्वभाव को कैसे प्रभावित करता है.

Lord Vishnu avatars based on birth date: हिंदू धर्म में भगवान विष्णु त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) में से एक हैं. वे सृष्टि के पालनकर्ता माने जाते हैं और जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब वे विभिन्न अवतारों में प्रकट होकर धर्म की स्थापना करते हैं.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान विष्णु के अवतारों का नौ ग्रहों से गहरा संबंध बताया गया है। जिस दिन या तारीख को आपका जन्म हुआ है, उसी के अनुसार आपका मूलांक (Birth Number) निकलता है, और हर मूलांक से भगवान विष्णु का एक विशेष अवतार जुड़ा होता है. आइए जानते हैं कि आपकी जन्म तिथि से कौन-सा विष्णु अवतार जुड़ा है...

मूलांक 1 भगवान श्रीराम (सूर्य ग्रह से संबंध)

जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है. सूर्य ग्रह ऊर्जा, प्रकाश और जीवन का प्रतीक है. भगवान श्रीराम को ‘सूर्यवंशी’ कहा गया है, इसलिए उनका सीधा संबंध सूर्य ग्रह से माना जाता है. ये लोग नेतृत्व गुणों वाले, ऊर्जावान और निष्ठावान होते हैं.

मूलांक 2 भगवान श्रीकृष्ण (चंद्र ग्रह से संबंध)

जिनका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है. चंद्रमा मन और भावनाओं का प्रतीक है. भगवान श्रीकृष्ण का संबंध चंद्र ग्रह से बताया गया है। उन्हें ‘सोलह कला सम्पन्न’ कहा जाता है. ऐसे लोग रचनात्मक, भावुक और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं.

मूलांक 3 भगवान वामन अवतार (गुरु ग्रह से संबंध)

जिनका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है. गुरु यानी बृहस्पति ज्ञान, धर्म और सदाचार का प्रतीक है. भगवान विष्णु का वामन अवतार इसी ग्रह से जुड़ा है. ऐसे लोग धार्मिक विचारों वाले, शिक्षित और न्यायप्रिय होते हैं.

मूलांक 4 भगवान वराह अवतार (राहु ग्रह से संबंध)

जिनका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है. राहु ग्रह भ्रम और चुनौतियों का प्रतीक माना जाता है. भगवान विष्णु का वराह अवतार इसी ग्रह से जुड़ा है, जो साहस और सुरक्षा का प्रतीक है. ऐसे लोग कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ रहते हैं और असत्य को दूर करने वाले होते हैं.

मूलांक 5 भगवान बुद्ध अवतार (बुध ग्रह से संबंध)

जिनका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है. बुध ग्रह बुद्धि और संचार का प्रतीक है. भगवान विष्णु का बुद्ध अवतार इस ग्रह से जुड़ा है. ऐसे लोग बुद्धिमान, वक्ता और आध्यात्मिक विकास की ओर झुकाव रखने वाले होते हैं.

मूलांक 6 भगवान परशुराम (शुक्र ग्रह से संबंध

जिनका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है. शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुखों का प्रतीक है. भगवान विष्णु का परशुराम अवतार इसी ग्रह से जुड़ा है। वे ब्राह्मण होकर भी योद्धा बने इसलिए ऐसे लोग संतुलित, कर्तव्यनिष्ठ और न्यायप्रिय होते हैं.

मूलांक 7 भगवान मत्स्य अवतार (केतु ग्रह से संबंध)

जिनका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 होता है. केतु ग्रह मोक्ष और आत्मज्ञान का प्रतीक है. भगवान विष्णु का मत्स्य अवतार इस ग्रह से जुड़ा है. ऐसे लोग रहस्यमयी, आध्यात्मिक और आत्म-खोज की भावना वाले होते हैं.

मूलांक 8 भगवान कूर्म अवतार (शनि ग्रह से संबंध)

जिनका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होता है. शनि ग्रह अनुशासन और कर्म का प्रतीक है. भगवान विष्णु का कूर्म (कछुआ) अवतार इस ग्रह से जुड़ा है. ऐसे लोग धैर्यवान, मेहनती और जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं.

मूलांक 9 भगवान नरसिंह अवतार (मंगल ग्रह से संबंध)

जिनका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है. मंगल ग्रह साहस और ऊर्जा का प्रतीक है. भगवान विष्णु का नरसिंह अवतार इसी ग्रह से जुड़ा है। ऐसे लोग साहसी, गुस्से में तेज लेकिन न्यायप्रिय और सुरक्षा देने वाले होते हैं.

हर व्यक्ति की जन्म तिथि उसके ग्रहों और ऊर्जा से जुड़ी होती है. भगवान विष्णु के ये अवतार न केवल धर्म की स्थापना के प्रतीक हैं, बल्कि हमारे जीवन के गुण, स्वभाव और कर्मपथ से भी गहराई से जुड़े हैं. अपना मूलांक जानिए, और समझिए कि आपके भीतर कौन-सा “विष्णु अवतार” विद्यमान है!

ये भी देखिए: कैश, गोल्ड और कीमती सामान! क्या शादी में मिले गिफ्ट्स पर भी लगता है टैक्स? जानिए Income Tax के बड़े नियम