BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

पहलगाम अटैक का मास्टरमाइंड था मुनीर, ISI चीफ के साथ मिल कर खेला खूनी खेल... पूर्व पाक आर्मी मेजर का बड़ा खुलासा

India-Pakistan Tension: पाकिस्तान सेना के पूर्व मेजर आदिल राजा ने खुलासा किया है कि पहलगाम आतंकी हमले की साजिश सेना प्रमुख असीम मुनीर ने रची थी. इस हमले में पाकिस्तान के 4-5 शीर्ष सैन्य अधिकारी भी शामिल थे. राजा के बयान से भारत के पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवाद के आरोपों को मजबूती मिली है.

India-Pakistan Tension: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया था. इस खूनी खेल के पीछे पाकिस्तान था, इसका खुलासा तो पहले ही हो चुका है. अब पर्दा उठा तो पता चला कि इसका मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल असीम मुनीर था और ये सब महज उसने अपनी कुर्सी बचाने और लोगों को गुमराह करने के लिए किया.

दरअसल, India TV के साथ बातचीत में  पाकिस्तान सेना के पूर्व मेजर अदिल राजा ने बताया कि असीम मुनीर पर देश में बढ़ रहे असंतोष और सत्ता में उनकी पकड़ कमजोर होने का दबाव था. जनता का ध्यान भटकाने और अपनी कुर्सी बचाने के लिए उन्होंने यह हमला करवाया. 

अदिल राजा ने बताया कि इस साजिश में पाकिस्तान की सेना के 4-5 वरिष्ठ अधिकारियों को भी शामिल किया गया था. उन्होंने इन अधिकारियों के नाम, चेहरे और पद तक उजागर किए हैं जो पहलगाम नरसंहार के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं.

पाकिस्तानी सेना ने की आतंकियों को खुली मदद

आदिल राजा ने यह भी खुलासा किया कि पाकिस्तान की सेना आतंकी संगठनों को सीधे समर्थन देती है. ये हमले पाकिस्तान के भीतर से हैंडलर्स के ज़रिए संचालित किए जाते हैं. उन्होंने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों की नियंत्रण-रेखा पार कर जम्मू-कश्मीर में हिंसा फैलाना पाकिस्तानी सेना की सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है.

भारत के दावे को मिला मजबूत आधार

आदिल राजा का बयान भारत के उन आरोपों को और मजबूती देता है जिसमें भारत लगातार कहता आया है कि पाकिस्तान सरकार, सेना और उसकी खुफिया एजेंसियां भारतीय जमीन पर आतंक फैलाने में शामिल हैं.

अब जब यह खुलासा पाक सेना के पूर्व अधिकारी द्वारा हुआ है और वह भी खुले तौर पर तो यह पाकिस्तान के आतंकवाद को लेकर दोहरे चरित्र से पर्दा उठा रहा है. 

राजनीतिक और सुरक्षा हलकों में हलचल

इस बयान के बाद भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां और राजनीतिक नेतृत्व और भी सतर्क हो गया है. अगर यह आरोप सही साबित होते हैं तो यह पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी झेलने के लिए मजबूर कर सकता है. साथ ही भारत द्वारा उठाए गए कूटनीतिक और सैन्य कदमों को भी नया आधार मिलेगा.

ये भी देखिए: क्या हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से बेटे बैरन का बदला ले रहे डोनाल्ड ट्रम्प? जानिए इसके पीछे की पूरी सच्चाई