BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

चीन का JF-17 विमान लेकर आया था पाकिस्तान, पहले भारत ने मार गिराया, पायलट को भी पकड़ा, इस्लामाबाद-लाहौर पर हमला | 10 UPDATE

India-Pakistan War: जैसलमेर के पास पाकिस्तानी लड़ाकू विमान JF-17 को मार गिराए जाने के बाद राजस्थान के लाठी इलाके में भारतीय सेना ने पायलट को पकड़ लिया है. सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच भारतीय वायु सीमा में घुसे इस विमान को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक लिया.

India-Pakistan War: पाकिस्तान लगातार भारत पर हमला कर रहा हैं, जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाने का मन बना लिया है. यही कारण है कि आज भारत ने पाकिस्तान के 8 रॉकेट को तबाह किया और फिर इस्लामाबाद और लाहौर पर जवाबी कार्रवाई करते हुए हमला भी किया. 

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध में अब तक के 10 बड़े UPDATE

1. भारत ने चीन का दिया हुआ पाकिस्तान का JF-17 लड़ाकू विमान सीमा के पास मार गिराया गया था. इसके बाद राजस्थान के लाठी इलाके में भारतीय सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी पायलट को पकड़ लिया है.

2. जम्मू, राजस्थान और पंजाब में ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद भारत ने पाकिस्तान के एक एफ-16 और दो जेएफ-17 लड़ाकू विमानों को मार गिराया है. यानी कि भारत ने आज पाक के 3 फाइटर जेट मार गिराए. हालांकि, भारत ने पाकिस्तान की ओर से सभी हमलों को आसानी से रोक दिया. 

3. जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा वाले इलाकों में भारी गोलाबारी हो रही है, वहीं राजधानी जम्मू में लगातार हवाई हमले हो रहे हैं. राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तानी ड्रोन को रोका गया है. गुजरात में सर क्रीक के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन को रोका गया है.

4. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों द्वारा जम्मू, पठानकोट और उधमपुर स्थित सैन्य स्टेशनों को निशाना बनाया गया. 

5. जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में अब पूरी तरह से ब्लैकआउट घोषित कर दिया गया है. पंजाब के चंडीगढ़, फिरोजपुर, मोहाली और गुरुदासपुर तथा राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी ब्लैकआउट घोषित कर दिया गया है.

6. राजस्थान में भी ब्लैकआउट है जिसकी सीमा पाकिस्तान से लगती है. गुजरात में भी ब्लैकआउट घोषित कर दिया गया है. 

7. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहा आईपीएल क्रिकेट मैच रद्द कर दिया गया है. एहतियात के तौर पर एचपीसीए स्टेडियम को खाली करा दिया गया है और इसकी लाइटें बंद कर दी गई हैं.

8. तनाव बढ़ने पर भारत ने पाकिस्तान के लाहौर, मुल्तान, सरगोधा, फैसलाबाद में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया है. 

9. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बलों के महानिदेशकों से सीमा की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने एयरपोर्ट सुरक्षा के संबंध में सीआईएसएफ के महानिदेशक से भी बात की.

10. केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कल और परसों सभी स्कूल बंद रहेंगे. चंडीगढ़ में कल और परसों सभी स्कूल बंद रहेंगे. जम्मू-कश्मीर में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय दो दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं. राजस्थान के जोधपुर में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है. 

ये भी देखिए: पाकिस्तान के 8 मिसाइलों को भारत ने किया तबाह, पंजाब से राजस्थान तक ब्लैकआउट