BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

नाटक कर रही हैं CM ममता बनर्जी...मुर्शिदाबाद हिंसा के बीच कांग्रेस का बड़ा हमला- दंगे वहीं होते जहां सरकार चाहती

Murshidabad Violence: BSF के साउथ बंगाल फ्रंटियर के DIG PRO नीलोत्पल कुमार पांडे ने कहा, 'कल स्थिति और भी गंभीर हो गई. समसेरगंज इलाके में कुछ ऐसे इलाके थे जहां हमारे जवानों पर पेट्रोल बम और पत्थरों से हमला किया गया. ये (हमलावर) वही लोग थे जो पूरे हालात को तनावपूर्ण बना रहे थे. हमले में हमारे BSF के किसी भी जवान को गंभीर चोट नहीं आई. हालांकि, जब इतनी भारी मात्रा में पत्थरों की बारिश होती है तो छोटे-मोटे कट और चोटें लगना लाजिमी है.'

Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद हिंसा के बीच ममता बनर्जी की सरकार पर बीजेपी लगातार हमला कर रही है. लेकिन इस हमले के बीच INDIA Bloc की दो पार्टियों कांग्रेस और टीएमसी के बीच भी दरार देखने को मिल रही है. कांग्रेस मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर हमलावर हो रही है. वहीं बीजेपी पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने का आरोप लगा है. कांग्रेस के पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी का हिंसा को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. 

मुर्शिदाबाद के बरहामपुर से कांग्रेस के पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'हम सभी जानते हैं कि बीजेपी सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करेगी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री नाटक कर रही हैं, वह धर्मनिरपेक्ष होने का दिखावा करती हैं. बंगाल सरकार बीजेपी को आम मुसलमानों को जिहादी कहने का मौका दे रही है और इससे किसे फायदा होता है? टीएमसी और बीजेपी को इससे फायदा होता है. मेरा मानना ​​है कि दंगे वहीं होते हैं जहां सरकार चाहती है.'

टीएमसी के कंट्रोल में है बंगाल की पुलिस

उन्होंने कहा, 'एक बार गोधरा में ऐसा हुआ क्योंकि सरकार चाहती थी. यह बंगाल में भी हो रहा है क्योंकि सरकार चाहती है. सत्ताधारी पार्टी के सांसद वहां से भाग गए... मुर्शिदाबाद में सभी सांसद, विधायक, ग्राम पंचायत, नगर पालिका, जिला पंचायत, पुलिस टीएमसी के अधीन हैं. उन्हें दंगों की जानकारी कैसे नहीं मिली? सरकार को सारी जानकारी थी लेकिन उन्होंने जानबूझकर आंखें मूंद लीं.'

मुर्शिदाबाद में BSF की 8 कंपनियां तैनात

मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की करीब 8 कंपनियों के साथ ही करीब 1,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. हिंसक झड़पों वाले इलाकों में डीजी स्तर से लेकर एडिशनल एसपी तक के अधिकारियों को तैनात किया गया है. हालांकि, कल रात कोई घटना नहीं हुई.\

कलकत्ता हाई कोर्ट ने किया हस्तक्षेत

कलकत्ता हाई कोर्ट ने हिंसा के बीच हस्तक्षेप किया और कानून एवं व्यवस्था बहाल करने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया. दूसरे दिन भी झड़पें जारी रहीं. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य में शांति बहाल करने के लिए यह आवश्यक था.

मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद सुरक्षा व्यवस्था

मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर BSF के साउथ बंगाल फ्रंटियर के डीआईजी पीआरओ नीलोत्पल कुमार पांडे ने कहा, 'जब मुर्शिदाबाद के दो पीएस क्षेत्रों, सुती और समसेरगंज में स्थिति तनावपूर्ण हो गई, तो हमने प्रशासन के अनुरोध पर अपने सैनिकों को तैनात किया. अगले दिन हमने और अधिक सैनिकों को जोड़ा. आज, हमारी 9 कंपनियां मुर्शिदाबाद के दो पीएस क्षेत्रों में तैनात हैं. हम सभी हॉटस्पॉट में मौजूद हैं. आदेश प्रशासन की ओर से ही आया था. उस समय केवल दो कंपनियों को तैनात किया गया था क्योंकि हमें तुरंत जवाब देना था... लोग डरे हुए हैं, यह सच है.'

ये भी देखिए: पलक झपकते सबकुछ खाक, भारत के लेजर हथियार से उड़ी पाकिस्तान की नींद, जानिए क्या है इसमें खास? | देखिए VIDEO