BREAKING:
टिफ़नी फ़ॉन्ग कौन हैं, जिससे एलन मस्क के 15वें बच्चे को पैदा करने से किया इनकार? अब पड़ रहा है मंहगा       बेंगलुरु के शख्स ने 50 करोड़ में खरीदा 'Okami', अब ED पड़ी पीछे, क्या है इस अमेरिकी वुल्फडॉग की खासियत?       10,000 लोग, गंदी भाषा, घातक हथियार, बेकाबू भीड़... हिंसा के दिन मुर्शिदाबाद में क्या हुआ था? रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे       क्या आप भी BluSmart पर नहीं कर पा रहे Cab Booking? जानिए SEBI ने बड़े घोटाले पर कैसे लिया एक्शन       3 महीनों में 25 लोगों की गई जान, पहाड़ों के बीच मेघालय का खूबसूरत हाईवे बन रहा मौत का कुआं       इंस्टाग्राम पर दोस्ती, अफेयर, पकड़ी गई आशिकी और फिर पति का कत्ल... यूट्यूबर रविना और सुरेश की खौफनाक कहानी       क्या अब दिल्ली की सड़कों पर नहीं दिखेगा CNG ऑटोरिक्शा? परिवहन मंत्री ने बताई सच्चाई, नई EV नीति का समझिए पूरा गणित       दिल्ली में कांग्रेस-RJD की बैठक से बिहार चुनाव में किस ओर मुड़ेगा INDIA Bloc का रास्ता? जानिए मीटिंग में क्या खास       सीमा पार से आए लोगों ने किया मुर्शिदाबाद हिंसा... TMC नेता कुणाल घोष का बड़ा बयान- बांग्लादेशी स्टाइल में हुए हमले       NDA से वफादारी के बदले मिला अन्याय... चिराग के चाचा पशुपति पारस का छलका दर्द, बिहार चुनाव को लेकर बताया अपना मास्टरप्लान      

जुमलेबाजी, बहानेबाजी, अफसरशाही और भ्रष्टाचार... RJD का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला- मानसिक रोगी चलाए सरकार

Bihar Elecetion 2025: बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में आरजेडी वापसी को लेकर पूरा दम लगा रही है. पार्टी जमीन पर काम करने के साथ ही सरकार के कमी को लेकर हमला कर रही है. इस बार कई मौकों पर लालू यादव को भी बेटे तेजस्वी के साथ देखा जा रहा है.

Bihar Elecetion 2025: बिहार चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, पार्टियों के बीच घमासान जारी है. आरजेडी लगातार बिहार की नीतीश सरकार को निशाना बना रही है. पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कई आरोप लगाए हैं. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी लगातार एनडीए की सरकार पर निशाना साधते हुए लॉ एंड ऑर्डर के खास्ताहाल की बात कही. उन्होंने नीतीश सरकार को खटारा सरकार भी बताया है. 

आरजेडी ने पोस्ट कर लिखा, '2025 में बिहार में बने जनता की सरकार.. यानी ऊर्जावान जन समर्पित तेजस्वी सरकार... वह नहीं जो 20 साल से कर रही है... जुमलेबाजी और बहानेबाजी का प्रहार... आसमान में पहुंचाया अफसरशाही और भ्रष्टाचार... मानसिक रोगी चलाए सरकार... 2005 का रटे बहाना बार बार... हटा दो ऐसी खटारी बीजेपी नीतीश सरकार.'

NDA सरकार से RJD के तीखे सवाल

केंद्रीय मंत्री अमित शाह हाल में ही बिहार के दौरे पर थे. इसे लेकर आरजेडी ने बीजेपी पर निशाना साधा. पार्टी ने लिखा, 'चुनावी साल में देशभर के भाजपाई राजनीतिक पर्यटन के लिए अब बिहार आएंगे-जाएंगे, झूठी घोषणाएं करेंगे, लंबे-चौड़े दावे और वादे करेंगे.' इसके साथ ही पार्टी ने NDA की सरकार से 12 सवाल भी पूछे-

1. केंद्र सरकार ने विगत 11 सालों में गुजरात को विकास कार्यों के लिए कितनी धन राशि दी और बिहार को कितनी?
2. हाल के 11 सालों में गुजरात में कितने लाख करोड़ के उद्योग-धंधे स्थापित किए, प्रॉजेक्ट स्वीकृत किए तथा गुजरात की तुलना में बिहार को क्या दिया?
3. 20 साल की सरकार ने पलायन रोकने के लिए क्या किया? 
4. बिहार में कितने नए विश्वविद्यालय स्थापित किए?
5. बिहार के कितने युवाओं को नौकरी-रोजगार दिया?
6. 20 सालों की NDA सरकार और 11 सालों की केंद्र सरकार ने बिहार में कितनी चीनी मिल शुरू कराई?
7. बाढ़ नियंत्रण, बचाव और राहत के लिए क्या किया?
8. बिहार को बेरोजगारी, गरीबी, पलायन के गर्त में क्यों धकेला?
9. बिहार इनको केवल चुनावों में ही याद क्यों आता है?
10. बिहार नीति आयोग के विकास सूचकांकों और लक्ष्यों में सबसे फिसड्डी क्यों है?
11. नीतीश-भाजपा की 20 सालों की सरकार की क्या उपलब्धियां है?
12. डबल इंजन सरकार ने बिहार में कितने नए उद्योग-धंधे लगाए और कितने पूर्व संचालित उद्योग-धंधे, चीनी मिल, जूट मिल, पेपर मिल इत्यादि बंद कराए?

ये भी देखिए: दूरियां, गिला-शिकवा और मतभेद... PM Modi के स्मृति मंदिर दौरा से BJP-RSS के रिश्तों में कितनी मिलेगी संजीवनी?