BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

अपनी मेहंदी सेरेमनी में दुल्हन लैपटॉप पर कर रही काम, यूजर्स बोलें-अब नारायण मूर्ति और एसएन सुब्रह्मण्यन करेंगे कॉल | देखें VIDEO

क्या सिर्फ बड़ी कंपनियों के सीईओ और उच्च अधिकारी ही कार्यस्थल पर बढ़ती विषाक्तता (टॉक्सिसिटी) और श्रम कानूनों के दुरुपयोग के लिए जिम्मेदार हैं या फिर ऐसे कर्मचारी भी दोषी हैं जो सबसे असामान्य जगहों और परिस्थितियों में काम कर रहे हैं? इस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई जब एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला जो दुल्हन बनने वाली है वह अपने शादी के समारोह में लैपटॉप पर काम करती दिखी.

Viral Video: क्या सिर्फ बड़ी कंपनियों के सीईओ और उच्च अधिकारी ही कार्यस्थल पर बढ़ती टॉक्सिसिटी और लेबर लॉ के दुरुपयोग के लिए जिम्मेदार हैं या फिर ऐसे कर्मचारी भी दोषी हैं जो सबसे असामान्य जगहों और परिस्थितियों में काम कर रहे हैं? 

इस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, जब एक VIDEO वायरल हुआ इसमें एक महिला जो दुल्हन बनने वाली है. वह अपने शादी के समारोह में लैपटॉप पर काम करती दिखी, जबकि एक कलाकार उसके पैरों पर मेहंदी लगा रहा था. दरअसल, ये वीडियो उसके मेहंदी सेरेमनी के दिन का है. 

वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, हालांकि इसकी सही तारीख और स्थान की पुष्टि नहीं हो पाई. जैसे ही यह क्लिप शेयर हुई, इसे लेकर जबरदस्त बहस छिड़ गई. कुछ लोगों ने इसे 'शो ऑफ' कहा तो कुछ ने दुल्हन को ही दोषी ठहराते हुए कहा कि वह अपनी शादी के दिन भी छुट्टी नहीं ले सकती.

 

इंस्टाग्राम पर 'glam.omanshi.style' नाम के अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया था. यह पोस्ट पहले भी शेयर हो चुकी थी लेकिन अब फिर से वायरल हो गई. इस पोस्ट पर 9,000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

लोगों का रिएक्शन

पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'नारायण मूर्ति तुम्हें नौकरी देना चाहते हैं.'

तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'एस.एन. सुब्रह्मण्यन को भी इसे ढूंढना चाहिए.नौकरी से पहले मोल-भाव कर लेना.' 

एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, 'नहीं… ये शेयर ट्रेडिंग कर रही है.' फिर

एक और यूजर ने कहा,'शो-ऑफ करने वाले लोग ऐसा करते हैं. कौन सी कंपनी ऐसे मोबाइल और लैपटॉप दोनों हाथों में लेकर काम करवाती है?' 

एक यूजर ने लिखा, 'काम जरूरी है, लेकिन शादी के दिन तो छुट्टी ले सकते हो. तुम्हारे बिना कंपनी बंद नहीं होगी!'

70-90 घंटे की वर्क वीक पर विवाद

बता दें कि नारायण मूर्ति और एस.एन. सुब्रह्मण्यन हाल ही में विवादों में घिर गए थे, जब उन्होंने 70 से 90 घंटे के वर्क वीक को प्रमोट करने की बात कही. सुब्रह्मण्यन ने तो यहां तक कह दिया था कि रविवार को भी काम करना चाहिए और उन्होंने 'पत्नी और रविवार' से जुड़ा एक विवादास्पद बयान भी दिये थे जो सुझाव कम विवाद ज्यादा हो गया था.

यह भी देखें: भारतीय वैज्ञानिकों ने ढूंढा एलियन प्लेनेट, जिसमें समा जाएगी 263 पृथ्वी, TOI-6038A b में और क्या है खास?