BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

महाकुंभ स्नान करने नहीं पहुंच पाए श्रद्धालु, मधुबनी स्टेशन पर बरसाए पत्थर... तोड़ दी खिड़कियां, देखें VIDEO

प्रयागराज महाकुंभ के लिए जाने वाले ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है जिसकी वजह से रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ देखी जा सकती है वही इस बीच बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन से एक चौका देने वाला वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर अराजकता फैलती हुई दिखाई दे रही है. जहां प्रयागराज में महाकुंभ की ओर जा रहे निराश भक्तों ने ट्रेनों की खिड़कियां तोड़ दीं

Viral video: प्रयागराज महाकुंभ के लिए जाने वाले ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है जिसकी वजह से रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ देखी जा सकती है वही इस बीच बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन से एक चौका देने वाला वीडियो सामने आया है.

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर अराजकता फैलती हुई दिखाई दे रही है. जहां प्रयागराज में महाकुंभ की ओर जा रहे निराश भक्तों ने ट्रेनों की खिड़कियां तोड़ दीं और पहले से ही भरी हुई ट्रेन में चढ़ने के लिए मजबूर होकर डिब्बों में घुस गए.

खिड़कियां तोड़कर घुसे अंदर 

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि एसी डब्बे में भीड़ उमर चुकी थी, जिसकी वजह से दरवाजा नहीं खुल पा रहा था. जैसे-जैसे स्टेशन आते जा रहे थे भीड़ बढ़ती जा रही थी और रास्ता नहीं मिलने पर कुछ यात्री खिड़कियों के जरिए चढ़ने का प्रयास कर रहे थे. जब उससे भी बात नहीं बनी तो लोगों ने खिड़कियां तोड़कर अंदर घुसना शुरू कर दिया.

अराजकता सिर्फ मधुबानी तक ही सीमित नहीं थी. इसी तरह की एक घटना महाराष्ट्र के जलगांव में हुई, जहां उपद्रवियों ने कथित तौर पर तप्तिगंगा एक्सप्रेस पर पथराव किया, जो सूरत से प्रयागराज जा रही थी.

ट्रेन, जो महाकुंभ की ओर जा रहे भक्तों के एक बड़े समूह को भी ले जा रही थी, को अपनी यात्रा के दौरान निशाना बनाया गया.

यह भी देखें: नहीं तो मचा दूंगा नरक... ट्रम्प ने क्यों दी हमास को खुली चेतावनी?