BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Bharat Bandh: क्या है NACDAOR की मांग की सूची? बिहार में दिख रहा है 'भारत बंद' का सबसे अधिक असर

Bharat Bandh: दलित और आदिवासी संगठनों के राष्ट्रीय परिसंघ (NACDAOR) ने हाल ही में सात न्यायाधीशों की पीठ के दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आज यानी 21 अगस्त को 'भारत बंद' की घोषणा की है. इसका असर बिहार, झारखंड और राजस्थान में देखने को मिल रहा है.

Bharat Bandh: सुप्रीम कोर्ट ने हाल में ही एससी और एसटी के भीतर क्रीमी लेयर श्रेणी के आरक्षण को मंजूरी दे दी थी. जिसके विरोध में आज यानी 21 अगस्त को दलित और आदिवासी संगठनों के राष्ट्रीय परिसंघ (NACDAOR) और आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 'भारत बंद' का आह्वान किया है. राजस्थान में कई SC/ST समूहों ने बंद को अपना समर्थन दिया है. 

बसपा, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद, भारत आदिवासी पार्टी मोहन लात रोत और कांग्रेस समेत कई पार्टियां इस बंद का समर्थन कर रही हैं. हालांकि 'भारत बंद' का सबसे अधिक असर बिहार में देखने को मिल रहा है. इसके अलावा झारखंड और राजस्थान में भी बंद का असर देखा जा सकता है. 

NACDAOR की मांग

  • SC/ST/OBC के लिए न्याय और समानता की मांग
  • SC/ST/OBC के लिए आरक्षण पर संसद में बने नया अधिनियमन
  • नए अधिनियमन को संविधान की नौवीं अनुसूची में किया जाए संरक्षित
  • सरकारी सेवाओं में SC/ST/OBC कर्मचारियों के डेटा की मांग
  • समाज के सभी वर्गों से न्यायिक अधिकारियों और न्यायाधीशों की भर्ती के लिए एक भारतीय न्यायिक सेवा की स्थापना की मांग
  • हायर ज्यूडीशियरी में SC, ST और OBC श्रेणियों की 50 फीसदी प्रतिनिधित्व
  • केंद्र और राज्य सरकार के विभागों के साथ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सभी बैकलॉग रिक्तियों को भरने की मांग

बिहार में दिख रहा है भारत बंद का असर

बिहार में व्यापक रूप से भारत बंद का असर देखा जा सकता है. सहरसा जिले के थाना चौक पर भारत बंद के समर्थक जुटना शुरू हो गए हैं और सड़क जाम कर दी है. भीम सेना के नेता और कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर आकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. वहीं बिहार के जहानाबाद में सड़कों पर समर्थक जुटे हुए हैं. उन्होंने एनएच-83 को ब्लॉक कर दिया है. जहां बंद समर्थकों एवं पुलिस में झड़प भी हुई और कुछ समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. 

लालू यादव की आरजेडी ने भारत बंद का किया समर्थन 

भोजपुर जिले में भी भारत बंद के समर्थन में विभिन्न दलों के नेताओं ने आरा रेलवे स्टेशन पर चक्का जाम किया. हालांकि, मौके पर आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौजूद है. बिहार के शेखपुरा में भीम सेना के समर्थकों ने सड़कें जाम कर दीं और नारे लगाए. बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भारत बंद को अपना समर्थन दिया है.

ये भी देखिए: Bharat Bandh: 21 अगस्त को स्कूल, कॉलेज और ऑफिस रहेंगे बंद? जानिए भारत बंद के पीछे का कारण