BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

Omar Abdullah ने फिर अलापा आर्टिकल 370 का राग, बोले- 'विधानसभा का पहला काम होना चाहिए कि...'

Jammu and Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर में 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा. मतगणना 4 अक्टूबर को होगी. चुनाव से पहले पूर्व मुख्‍यमंत्री और नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के नेता उमर अब्‍दुल्‍ला ने आर्टिकल 370 को एक बार फिर अपना राग अलापा है.

Jammu and Kashmir Assembly Election 2024: जम्‍मू कश्‍मीर (Jammu-Kashmir) विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही पूर्व मुख्‍यमंत्री और नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के नेता उमर अब्‍दुल्‍ला (Omar Abdullah) ने एक बार फिर आर्टिकल 370 (Article 370) का राग अलापा है. उन्होंने कहा कि नव-निर्वाचित जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए पहला काम केंद्र के 2019 में आर्टिकल 370 को हटाए जाने के खिलाफ प्रस्ताव पारित करना होना चाहिए. इस फैसले ने जम्मू-कश्मीर को उसका विशेष दर्जा छीन लिया था.

नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उपाध्यक्ष उमर अब्‍दुल्‍ला ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, "निर्वाचित विधानसभा का पहला काम यह होना चाहिए कि वह न केवल शेष भारत को बल्कि पूरी दुनिया को बताए कि जम्मू-कश्मीर के लोग 5 अगस्त 2019 को हमारे साथ जो हुआ उससे सहमत नहीं हैं और फिर हम उसे बदलना शुरू कर देते हैं, जो हमारे साथ किया गया."

उमर अब्‍दुल्‍ला ने आगामी चुनावों को बताया सबसे महत्वपूर्ण 

उमर अब्‍दुल्‍ला ने जम्मू एवं कश्मीर में आगामी चुनावों को पिछली तीन पीढ़ियों में सबसे महत्वपूर्ण बताया. 54 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा , "ये सब तब हो रहा है जब लद्दाख हमारा हिस्सा नहीं है. ये सब परिसीमन और हमारे विशेष दर्जे को खत्म करने के बाद हो रहा है. इसके नतीजे बहुत ही भयावह होंगे."

कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर कही ये बात

नरेंद्र मोदी सरकार के अनुच्छेद 370 को हटाने के कदम के सबसे मुखर आलोचकों में से एक अब्दुल्ला ने कांग्रेस के साथ एनसी की सीट बंटवारे की वार्ता में चुनौतियों का सामना करने की बात भी कही. उन्होंने कहा, "हालांकि गठबंधन के लिए दरवाज़ा बंद नहीं हुआ है, लेकिन सीट बंटवारे की अपनी चुनौतियां हैं. शुरुआती दौर की बातचीत के बाद हमें कांग्रेस से कोई जवाब नहीं मिला है."

चुनाव आयोग ने जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव का किया एलान

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि दिसंबर 2014 के बाद से केंद्र शासित प्रदेश में पहला विधानसभा चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होगा, जिसके मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी और इसका परिणाम घोषित कर दिया जाएगा. 

आर्टिकल 370 बना इतिहास

बता दें कि 5 अगस्त 2019 को केंद्र की भाजपा सरकार ने भारतीय संविधान से आर्टिकल 370 को हटा दिया और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया . यह विभाजन 31 अक्टूबर, 2019 को प्रभावी हुआ था. 

ये भी देखिए: Vidhan Sabha Election 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का एलान, तीन चरणों में होगा मतदान, अब बदलेगी घाटी के लोगों की तस्वीर