BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

'कांग्रेस से पूछना चाहती हूं कि...": डॉक्टर रेप-हत्या पर ममता बनर्जी, मामले में INDIA गठबंधन में फूट

kolkata doctor case: पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में हुए डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राहुल गांधी के बीच तकरार देखने को मिल रहा है. दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है. हाल में ही ममता बनर्जी ने कांग्रेस से कई सवाल पूछे हैं.

kolkata doctor case: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (RG Kar Medical College and Hospital) में ट्रेनी डॉक्टर संग हुए दुष्कर्म और मर्डर मामले में बुधवार शाम अपनी सहयोगी पार्टी कांग्रेस पर पलटवार किया है. इससे पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मामले में स्थानीय प्रशासन और सरकार पर सवाल उठाए थे. 

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं कांग्रेस से पूछना चाहती हूं. आपके कांग्रेस शासित राज्यों में कितनी घटनाएं हुई हैं. आप क्या कार्रवाई करते हैं? और सीपीआईएम (CPIM) के शासन में जघन्य अपराधों की भरमार थी और केंद्र में आपकी यूपीए की सरकार थी, जो कि पूरी तरह से चुप थी. चूंकि तब सोशल मीडिया नहीं था... लोग इतने जागरूक नहीं थे.'

आरोपियों को बचाने की कोशिश क्यों? -राहुल गांधी

राहुल गांधी ने इससे पहले सरकार पर सवाल उठाते हुए एक्स पर लिखा था, 'कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है. पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है. अगर मेडिकल कॉलेज जैसी जगह पर डॉक्टर्स सेफ नहीं हैं तो किस भरोसे अभिभावक अपनी बेटियों को पढ़ने बाहर भेजें? निर्भया केस के बाद बने कठोर क़ानून भी ऐसे अपराधों को रोक पाने में असफल क्यों हैं?'

दोषी के लिए फांसी चाहती हूं -ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने आगे कहा, 'मैं झारग्राम में थी... मैं रास्ते में थी जब मैंने सीपी (कोलकाता पुलिस प्रमुख विनीत कुमार गोयल) से बात की. मैंने पीड़िता के माता-पिता से भी बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस जांच करेगी और मैं दोषी के लिए फांसी चाहती हूं. मैंने पहले दिन से जो कहा है, मैं उस पर कायम हूं.'

ये भी देखिए: Hindenburg 2.0 के समर्थन में खड़े हुए Rahul Gandhi, PM Modi पर हमला करते हुए पूछे ये सवाल