BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को मिला अमेरिका का साथ, भारत के लिए कितना होगा कारगर?

America on Bangladesh: अमेरिका ने बुधवार को कहा कि वह बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है, क्योंकि देश अपने लोगों के लिए लोकतांत्रिक भविष्य की रूपरेखा तैयार कर रहा है.

America on Bangladesh: बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन होने वाला है. नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस गुरुवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेंगे. जिसे अमेरिका का समर्थन मिल चुका है. अमेरिका बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ काम करने को तैयार है. लेकिन, इन सबके बिच सवाल बना हुआ है कि भारत का पड़ोसी बांग्लादेश से अब कैसा संबंध रहेगा. 

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बताया, 'हम बांग्लादेश में घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रहे हैं और हमने स्पष्ट रूप से मुहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार के नेता के रूप में नियुक्त होते देखा है.' 

अमेरिका ने अंतरिम सरकार पर जताया भरोसा

बांग्लादेश में हो रहे हिंसा और बदलाव को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए मिलर ने कहा, 'हमारा मानना है कि अंतरिम सरकार बांग्लादेश में दीर्घकालिक शांति और राजनीतिक स्थिरता स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.'

विदेश विभाग के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'अंतरिम सरकार से जुड़े सभी फ़ैसलों में लोकतांत्रिक सिद्धांतों, क़ानून के शासन और बांग्लादेशी लोगों की इच्छा का सम्मान किया जाना चाहिए.'

बंगलादेश अंतरिम सरकार के अमेरिका काम करने को तैयार 

प्रवक्ता ने एक सवाल के जवाब में कहा, "हमें पता चला है कि नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए सहमत हो गए हैं. हम अंतरिम सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि यह बांग्लादेश के लोगों के लिए एक लोकतांत्रिक भविष्य की रूपरेखा तैयार करती है."

मोहम्मद यूनुस आज लेंगे शपथ

नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने सभी से शांत रहने और सभी प्रकार की हिंसा से दूर रहने की अपील की है. कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अधिकारी लगातार कोशिश कर रहे हैं. इस बीच सेना प्रमुख जनरल वकर-उज़-ज़मान ने बुधवार को घोषणा की कि अंतरिम सरकार गुरुवार रात 8 बजे शपथ लेगी. उन्होंने कहा कि सलाहकार परिषद में 15 सदस्य हो सकते हैं.

ये भी देखिए: 'अलविदा कुश्ती', Vinesh Phogat ने संन्यास का किया एलान, पेरिस ओलंपिक में अयोग्य होने से टूटा सपना