BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Stock market crash today: भारतीय शेयर मार्केट में आई भारी गिरावट, बाजार खुलते ही 17 लाखों करोड़ स्वाहा, अमेरिका में मंदी के आसार समेत ये हैं कारण

Stock market crash today: अमेरिका में बढ़ती बेरोजगारी और मंदी के आसार का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. बाजार खुलते ही निवेशकों का लाखों करोड़ों स्वाहा हो गया. इसके बाद बाजार में तनाव देखने को मिल रहा है.

Stock market crash today: भारतीय शेयर बाज़ार में आज जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. इसका कारण कमज़ोर ग्लोबल क्यूज़ को बताया जा रहा है. ये गिरावट अमेरिका में मंदी की आशंका के बाद देखने को मिली है. इस गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. ये गिरावट शुक्रवार से ही देखने को मिल रही है. शुक्रवार की गिरावट में निवेशकों को 4 लाख करोड़ रुपये तो आज यानी सोमवार, 5 अगस्त 2024 को 17 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए. 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स की बात करें तो यह 2394 अंक गिरकर 78588 के लेवल पर खुला, जबकि नेशनक स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 415 अंक गिरकर 24303 के लेवल पर खुला. इसमें 30 शेयरों से अधिक शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है.  मारुति सुज़ुकी और टाटा मोटर्स में चार-चार प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. हिंडाल्को, टाटा स्टील, टाइटन कंपनी निफ्टी 50 के अन्य टॉप लूज़र्स स्टॉक में शामिल रहे हैं. 

अमेरिका में क्यों आ सकती है मंदी?

अमेरिका में मंदी के आसार के बीच US Stock Market जबरदस्त तरीके से हिल गया है. इसका असर पूरी दुनिया के बाजारों में देखने को मिल रही है. यह असर भारत पर भी हो रहा है. यही कारण है कि आज 'ब्लैक मंडे' जैसा नजारा देखने को मिल रहा है. अमेरिका में मैन्‍यूफैक्‍चरिंग पीएमआई डाटा में बड़ी कमी आई है. यह साफ तौर पर इशारा कर रहा है कि अमेरिका में मंदी आ सकती है. 

इसके साथ ही अमेरिका जैसे संपन्न देश में भी बेरोजगारों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है. IT सेक्‍टर में लगातार छंटनी चल रही है. इससे पूरी दुनिया के  IT सेक्‍टर में भारी दबाव है. कुल मिलाकर अमेरिका की स्थिति ठीक नहीं है, जिसका असर पूरी दुनिया के बाजारों पर देखने को मिल रहा है. 

मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव

अमेरिकी मंदी के नए डर और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर बाजारों पर लगातार दिख रहा है. इजरायल और हमास में दोनों पक्षों की ओर से बढ़ती धमकियों और भड़काऊ कार्रवाइयों ने आसन्न युद्ध की आशंकाओं को बढ़ा दिया है. बढ़ती स्थिति के जवाब में संयुक्त राज्य अमेरिका इस क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति को मजबूत कर रहा है.दुनिया भर के निवेशक उभरती स्थिति पर गहरी नज़र रख रहे हैं. अगर युद्ध मौजूदा स्तर से आगे बढ़ता है, तो इससे बाज़ार की धारणा पर गहरा असर पड़ेगा.

ये भी देखिए: कंगना रनौत का चेहरा तक क्यों नहीं देखना चाहते हैं शंकराचार्य? अविमुक्तेश्वरानंद ने एक्ट्रेस पर लगाए ये संगीन आरोप

(Disclaimer- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें. खबर के आधार पर निवेश करना कई बार खतरनाक हो सकता है. Khabar Podcast इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है.)