BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, लेकिन जेल से बाहर आने में कहां फंस रहा है पेंच?

Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जेल में बंद सीएम केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उन्हें ईडी मामले में अंतरिम जमानत दे दी है. हालांकि सीएम अभी जेल में ही रहेंगे. आइए यहां जानते हैं कि आखिर मामले को लेकर सुनवाई को लेकर कोरेट ने क्या कुछ कहा?

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रिम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. उच्चतम न्यायालय ने आखिरकार उन्हें दिल्ली शराब घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत दे दी है. हालांकि इसके बाद भी सीएम केजरीवाल फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे. दरअसल, ये जमानत उन्हें ईडी के मामले में मिली है, लेकिन सीबीआई मामले में उन्हें अभी जेल में ही समय बिताना पड़ेगा. हालांकि, केजरीवाल सीएम पद पर बने रहेंगे या नहीं? इसमें कोर्ट ने हस्तक्षेप करने से साफ इंकार कर दिया है. 

कोर्ट ने क्या-कुछ कहा? 

सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि, 'इस मैटर में अंतरिम जमानत दी जाती है. जो इशू है सेक्शन 19 का और नीड फॉर अरेस्ट का उसको लार्जर बेंच में रेफेर किया गया है. केजरीवाल अभी फिलहाल कस्टडी में रहेंगे क्यूंकि CBI की बेल अभी पेंडिंग में है. केवल ईडी के मामले में जमानत दी गई है.' अब सीएम केजरीवाल को लेकर सीबीआई वाले मामले में 3 सदस्यों की बेंच सुनवाई करेगी. बताया गया कि बड़ी बेंच की सुनवाई तक केजरीवाल जेल में ही रहेंगे.

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कही ये बात

जमानत को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, आज सुप्रीम कोर्ट ने जो फ़ैसला सुनाया उसके अंदर सुप्रीम कोर्ट के सामने सवाल थे कि अगर ED PMLA Act के Section 19 के अंदर Arrest करती है तो उसका decision subjective है objective नहीं है. कोई तय सिद्धांत नहीं है जिसपर वो अरेस्ट कर रहे हैं. अगर किसी कानून के अंदर बेल के प्रावधान इतने सख़्त हैं जितने Section 45 में हैं तो उसमें अरेस्ट का threshold भी high होगा. आप बात-बात पर गिरफ्तार नहीं कर सकते.'

वहीं मोदी सरकार पर हमला करते हुए आप नेता संदीप पाठक ने कहा कि, 'हर सरकार की कोई ना कोई उपलब्धि होती है. मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि मोदी और अमित शाह अगर किसी को चुनाव में हरा नहीं सकते तो उसे फ़र्ज़ी केस में Jail में डाल देते हैं. मैं मोदी और अमित शाह से यही कहना चाहता हूँ कि वो इस गंदी राजनीति को बंद कर दिल्ली और देश का समय बर्बाद ना करें.'

सीएम केजरीवाल हैं घोटाले के किंगपिन -ED चार्जशीट 

बता दें कि दिल्ली कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कुछ दिन पहले चार्जशीट दाखिल की थी. मामले में ईडी ने 38 लोगों को आरोपी बनाया था. साथ ही ईडी की चार्जशीट में CM अरविंद केजरीवाल को आरोपी नंबर 37 बनाया है. ईडी की इस चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल किंगपिन बताया गया था, यानी कि पूरे घोटाले का ताना बाना बुनने का आरोप सीएम केजरीवाल पर ही लगाया गया है. 

ये भी देखिए: Nepal Landslide: नेपाल में अचानक हुआ लैंड स्लाइड, त्रिशूली नदी में गिरीं दो बसों के 63 पैसेंजर लापता