BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Delhi Metro की टिकट सर्विस में बड़ा बदलाव, DMRC ने IRCTC से मिलाया हाथ, जानिए क्या है 'वन इंडिया, वन टिकट'

Delhi Metro: DMRC ने IRCTC ने दिल्ली में मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए एक-दूसरे से हाथ मिलाया है. इसके तहत मेट्रो टिकट को IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर बुक कर सकते हैं. इससे यात्रियों को लंबी से छुटकारा मिलेगा.

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की सफर को आसान बनाने के लिए DMRC ने टिकट सर्विस के लिए IRCTC से हाथ मिलाया है. तो अब आपको यात्रा करने के लिए टिकट की लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा. अब आपके पास अगर मेट्रो कार्ड नहीं है तो भी आप घर बैठे ही टिकट ले सकते हैं. इसमें खास बात ये है कि इसके तहत अब रेलवे रिजर्वेशन की तरह इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) की वेबसाइट और ऐप पर भी मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं. 

IRCTC, DMRC और CRIS ने मिलकर 'एक भारत - एक टिकट' पहल को बढ़ावा दिया है. मेट्रो टिकट 120 दिन पहले तक बुक किए जा सकते हैं, जो भारतीय रेलवे की अग्रिम आरक्षण अवधि (ARP) के साथ सिंक्रोनाइज़ किए गए हैं. ये टिकट 4 दिनों के लिए वैध हैं, जबकि मेट्रो स्टेशन की विंडो या टिकट वेंडिंग मशीन से मिला टिकट महज एक दिन के लिए वैध होता है.

IRCTC की ऑनलाइन टिकट का प्रिंटआउट निकालकर या फोन में इमेज सेव करके उसके क्यूआर कोड को स्कैन कर मेट्रो में यात्रा कर सकते हैं. दिल्ली मेट्रो प्रबंधन ने इसे लेकर बताया कि, इस पहल से मेट्रो स्टेशन पर टिकट की लंबी लाइन में लगने से होने वाली परेशानी दूर होगी, जिससे आम जनता को सफर आसानी होगी. 

दिल्ली मेट्रो रेल क्यूआर कोड-आधारित टिकट का 'बीटा संस्करण' आज लॉन्च किया गया, जिससे मुख्य लाइन रेलवे यात्री आईआरसीटीसी वेबसाइट और मोबाइल ऐप के एंड्रॉइड संस्करण पर डीएमआरसी क्यूआर कोड टिकट बुक कर सकेंगे. बीटा संस्करण की सफलता के बाद, IRCTC-DMRC क्यूआर कोड टिकट का नियमित संस्करण जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, जल्द ही iphone और अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम वाला वर्जन भी लॉन्च हो जाएगा. इसके लिए पहले 4 महीने का ट्रायल किया जाएगा. फिलहाल यह बीटा वर्जन केवल एंड्रॉयड बेस्ड स्मार्टफोन्स के लिए है. 

ये भी देखिए: 

Guru Purnima 2024: इस बार कब है गुरु पूर्णिमा? बन रहा है शुभ संयोग, जानिए सनातन में गुरु का महत्व और कृपा