BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

Supreme Court: 'पढ़ नहीं सकता तो वह किस तरह का वकील होगा...' सुनवाई के दौरान क्यों भड़क गए CJI चंद्रचूड़?

All India Bar Examination: अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) में एससी/एसटी के लिए Cut-Off कम करने के लिए याचिका दायर की गई थी.जिसे ये कहते हुए CJI चंद्रचूड़ ने खारिज कर दिया कि, इससे वकीलों के गुणवत्ता पर असर पड़ेगा.

All India Bar Examination: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ नाराज होते देखें गए. दरअसल, कोर्ट में अखिल भारतीय बार परीक्षा (All India Bar Examination) (AIBE) के लिए योग्यता अंक (Cut-Off) को कम करने की मांग वाली याचिका दायर की गई थी, जिसे कोर्ट से खारिज कर दिया है. याचिका में AIBE के लिए तय कट-ऑफ मार्क्स को कम करके सामान्य वर्ग एवं ओबीसी के लिए 40 प्रतिशत और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 35 प्रतिशत की मांग की गई थी.

'कट-ऑफ मार्क्स कम किया तो गुणवत्ता होगी प्रभावित'

मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अगर AIBE के लिए तय कट-ऑफ मार्क्स को कम किया गया तो इससे बार में भर्ती होने वाले वकीलों की गुणवत्ता प्रभावित होगी. वहीं, सीजेआई ने याचिकाकर्ताओं को और पढ़ने की बात कही. 

एससी/एसटी के कट ऑफ कम करने की थी मांग

सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने आगे कहा कि, सामान्य श्रेणी के लिए 45 और एससी/एसटी के लिए 40 का कट ऑफ रखा गया है. अगर कोई इतना स्कोर नहीं कर सकता तो वह किस तरह का वकील होगा? उन्होंने कहा, 'पढ़ो भाई!' इस तरह कोर्ट ने साफ कर दिया कि आरक्षण देने से वकीलों की गुणवत्ता पर सवाल उठ सकता है, क्योंकि इसमें गहन अध्ययन जरूरी है. ये एक रिसर्च का विषय है, जिसे खूब मेहनत और ईमानदारी से पढ़ना जरूरी है, ताकि लोगों को न्याय मिल सके. 

ये भी देखिए: Haryana Assembly Election: चुनाव से पहले BJP खेला बड़ा दांव, अपने बड़े नेता को बनाया नया प्रदेश अध्यक्ष