BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

Jharkhand Floor Test: CM हेमंत सोरेन ने साबित किया बहुमत, 45 विधायकों का मिला समर्थन, फ्लोर टेस्ट पास कर CM ने कही ये बात

Jharkhand Floor Test: झारखंड विधानसभा में फ्लोर टेस्ट को सिएम हेमंत सोरेन ने पास कर लिया है. उनके पक्ष में 45 मत पड़े हैं. कार्यवाही के दौरान सदन में गांडेय उपचुनाव से निर्वाचित विधायक और सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रही. ये पहली बार है जब दोनों पति-पत्नी विधायक के तौर पर सदन का कार्यवाही में शामिल हुए.

Jharkhand Floor Test: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर सत्ता में बने रहने का दावा बरकरार रखा. विश्वास प्रस्ताव पर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली. विश्वास प्रस्ताव में उन्हें 45 विधायकों का समर्थन मिला है, यानी कि उनके पक्ष में 45 मत पड़े हैं.  वहीं, प्रस्ताव के विपक्ष में शून्य वोट पड़े हैं. हालांकि, विधानसाभा की कार्यवाही अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दी गई है. 

इन पार्टियों का सीएम को मिला समर्थन

बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राजद, भाकपा माले का उन्हें समर्थन प्राप्त है और उनके पास सत्ता में बने रहने के लिए आकड़े से काफी अधिक समर्थन प्राप्त है. वर्तमान में झारखंड विधानसभा के 81 सीटें हैं. बहुमत साबित करने के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि 'विपक्ष के पास कोई राजनीतिक सोच नहीं है. विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं है. हम विपक्ष के हर सवाल का जवाब देंगे.'

'ऑपरेशन लोटस' का नाम लेकर विपक्ष पर निशाना

विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने यह भी कहा कि ऑपरेशन लोटस का सहारा लेकर ये सरकार गिराने का षड्यंत्र करते हैं.लोकसभा चुनाव में इनका चेहरा सामने आ गया है.' उनके संबोधन के शुरू होते ही विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी थी और आसन के नजदीक पहुंच गए थे. जिसपर सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि, 'ये अपने आचरण के अनुरूप आ गए हैं.' सदन में गांडेय उपचुनाव से निर्वाचित विधायक और सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रही. 

ये भी देखिए: Uttar Pradesh: पीलीभीत में दिखा खौफनाक मंजर, रेलवे ट्रैक के नीचे से बह गई जमीन, सामने आया भयावह Video