BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

PM Modi meet's Team India: विश्व विजेता से मिले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ट्रॉफी के साथ खिलाड़ियों की तस्वीर वायरल

PM Modi meet's Team India: T20 world cup 2024 में शानदार जीत कर भारत लौटी टीम इंडिया का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ. इसके बाद खिलाड़ियों की पूरी टोली से पीएम मोदी ने मुलाकात की और उन्हें इस जीत के लिए खूब बधाई दी है.

PM Modi meet's Team India: T20 world cup 2024 में भारत ने इतिहास रचते हुए बिना रुके जीत हासिल की और फाइनल की ट्रॉफी अपने नाम की है. आज सुबह भारत के जांबाज अपने वतन वापस लौट आए, जहां दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. 

भारतीय क्रिकेट टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की. 29 जून को बारबाडोस में टी-20 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया आज सुबह दिल्ली पहुंची.

पीएम के साथ मुलाकात के दौरान सभी खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ खड़े हैं. PM ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है. इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी मुंबई में होने वाली विक्ट्री परेड के लिए दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुके हैं. मुंबई में शाम 5 बजे से विक्ट्री परेड होगी. 

विश्व विजेता टीम इंडिया के वतन वापसी को लेकर BCCI ने ट्वीट किया है, इसमें लिखा है कि 'विश्व कप ट्रॉफी के साथ वतन वापसी के दौरान यात्रा करते हुए खिलाड़ी.'

कप्तान रोहित शर्मा टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे. उनके हाथ में विश्व कप की ट्रॉफी है. अपने कप्तान को विश्व कप ट्रॉफी के साथ देखकर फैंस खासे उत्साहित हैं. 

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला 29 जून को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बारबाडोस में खेला गया था. यहां टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाने में कामयाब हुई थी.

ये भी देखिए: Hathras Stampede: घटना को लेकर एक्शन में सीएम योगी, जानिए आयोजनों के लिए लाई जाने वाली क्या है SOP?