BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Hathras Stampede: घटना को लेकर एक्शन में सीएम योगी, जानिए आयोजनों के लिए लाई जाने वाली क्या है SOP?

Hathras Stampede: हाथरस में हुई अनहोनी को लेकर हर कोई परेशान है. घटना की जानकारी मिलते ही सीएम योगी भी अपने फुल एक्शन अंदाज में नजर आ रहे हैं. ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को कड़े गाइडलाइन बनाने का आदेश जारी किया है.

Hathras Stampede: यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ ने 121 लोगों की जान ले ली. इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में नजर आ रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ऐसे आयोजनों के परमिशन के लिए सख्त नियम बनाने जा रही है. वहीं सीएम योगी ने घटना को लेकर साजिश की बात भी कही है. 

गाइडलाइंस तैयार करने का आदेश

योगी ने सख्त लहजे में कहा है कि ऐसे हादसे फिर कभी ना हों, इसके लिए गाइडलाइंस तैयार किए जाएंगे, जिसके लिए अधिकारियों को आदेश जारी कर दी गई है. इस पर हो रही सख्त करवाई को लेकर राज्य के सामाजिक कल्याण राज्य मंत्री व पूर्व IPS अफसर असीम अरुण ने अपना बयान जारी किया है.

स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसिजर (SOP) की हो रही है तैयारी 

अरुण ने कहा कि, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को ऐसे बड़े आयोजनों की इजाजत देने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसिजर (SOP) तैयार करने का आदेश दिया है, जिसमें यह शामिल किया जाएगा कि ऐसे आयोजनों की इजाजत देने के लिए सुविधाओं की बेसिक व न्यूनतम जरूरत क्या होनी चाहिए. जल्द ही ये SOP राज्य में लागू हो जाएगी.'

3 मंत्रियों की बनी कमेटी

बता दें कि अरुण उन 3 मंत्रियों की कमेटी के एक मेंबर हैं, जिन्हें योगी आदित्यनाथ ने हादसे के बाद राहत अभियान की निगरानी करने की जिम्मेदारी दी है. उनके ऊपर हादसे को लेकर राहत से लेकर इलाज तक का भर दिया गया है. सीएम योगी ने खुद इस घटना पर नजर बनाए रखा है. वो इसकी कड़ी जांच करा रहे हैं, ताकि घटना के तह तक जाया जा सके और जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके. 

ये भी देखिए: US presidential elections: क्या जो बाइडन नहीं लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव? अटकलों के बीच बाइडन ने कर दिया ये एलान