BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Hathras Stampede:  हादसे के बाद लाशों का ढेर देख सिपाही की Heart Attack से हुई मौत, हाथरस में मारने वालों की संख्या 122

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ से हुई 100 से अधिक लोगों की मौत की घटना ने पूरे देश को दहलाकर रख दिया है. पोस्टमार्टम रूम में तैनात एक सिपाही की भी लाशों की ढेर को देखने के बाद मौत हो गई.

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस सत्संग में मची भगदड़ से मारने वालों की संख्या 122 पहुंच गई है. लाशों को एटा मेडिकल कालेज के पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया, जहां सैंकड़ों की संख्या में शवों को देखकर पोस्टमार्टम हाउस में तैनात सिपाही रवि कुमार को हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई. 

लाशों का ढेर देखते ही सिपाही की हालत होने लगी थी खराब

बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम हाउस में तैनात सिपाही रवि कुमार कुछ देर शवों को देखते रहे और फिर उन्हें कुछ अजीब सा महसूस हुआ, जो कि हार्ट अटैक था. अचानक इतनी संख्या में शवों को देखकर उन्हें जोरदार हार्ट अटैक आया. इसके दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाया गया. जहां उनकी मौत हो गई. मृतक सिपाही एटा के क्यीआरटी अवागढ़ में तैनात था और वो अलीगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है.

हाल में ही रवि ने क्विक रिस्पांस टीम किया था ज्वॉइन 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 2014 में रवि कुमार पुलिस में नियुक्त हुए थे. मृत सिपाही के परिवार वाले भी पहुंच गए. रवि 17 जुलाई 2022 से अवागढ़ थाने में तैनात थे. 16 जून 2024 को एक माह की क्विक रिस्पांस टीम यानी क्युआरटी में ड्यूटी करने पुलिस लाइन आए हुए थे. जहां उनकी दुखद मृत्यु हो गई.

पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख

घटना पर हुई मौत को लेकर पीएम मोदी ने दुख और मरने वाले परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है. इसके आलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटनास्थल पर राहत कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसे 'दिल दहला देने वाली त्रासदी' बताया है. 

चरण रज लेने में भक्तों में मची

भगदड़ में जिन लोगों की जाने गई, उनके परिवारों को रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है. जिन लोगों ने शवों के ढेर लगे देखे, उनकी भी आंखें भर आई है. लोगों को लाश के समीप न जाने की सलाह भी दी जा रही है. घटना तब हुई थी, जब श्रद्धालु 'भोले बाबा' की चरण रज लेने के लिए उनके काफिले की ओर दौड़ने लगे.

खबर आ रही थी कि बाबा पहले भागकर मैनपुरी आश्रम पहुंच गए थे, जिसके बाद वहां से भी वो फरार हो गए. मामले में बाबा की तलाश जारी है. पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही है.

ये भी देखिए: Hathras Stampede: हादसे के बाद Mainpuri आश्रम से भी फरार हुआ बाबा, पुलिस की तलाश जारी, संयोग या साजिश?