BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Anurag Thakur ने पूछा- कितने पन्ने हैं संविधान में..., सदन में मुंह देखते रह गई विपक्ष, जानिए संविधान में होते हैं कितने पन्ने?

संसद में सोमवार की कार्यवाही शुरू होने के बाद एक बार फिर से विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. अनुराग ठाकुर ने विपक्ष से पूछा कि, 'कितने पन्ने होते हैं संविधान में?'

Anurag Thakur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए एनडीए सरकार के 10 साल के शासन की उपलब्धियां गिनाईं और इसके साथ ही विपक्ष पर जमकर हमला बोला.

जहां विपक्ष पूरे चुनाव प्रचार के दौरान संविधान की कॉपी लेकर घूम रहा था और सांसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर ही सांसद भवन में आते देखे जाते हैं. वहीं आज अनुराग ठाकुर अपने भाषण के दैरान विपक्ष से संविधान को लेकर कुछ ऐसा सवाल पूछ दिया, जिसके बाद सभी परेशान होते नजर आए. 

अनुराग सिंह ठाकुर ने पूछा कि, 'कितने पन्ने होते हैं संविधान में?' इस सवाल पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद अनुराग ने कहा कि रोज लेकर घूमते थे, कभी पढ़ो तो सही ये मालूम हो. पढ़ते हो नहीं, लहराते फिरते हो. निकालो जेब से और देखो. नकल ही कर लो. बताओ कितने पन्ने होते हैं?'

इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर संविधान को कुचलने का काम किसी ने किया था, तो वो भी आपने इमरजेंसी लगाकर किया था और इसके लिए देश आपको कभी माफ नहीं करेगा. 

अनुराग यहीं नहीं रुके उन्होंने विपक्ष को बताया कि संविधान में कितने पन्ने होते हैं. उन्होंने कह कि 251 पन्ने होतं हैं संविधान में खोल कर देख लो जरा. इसके बाद उन्होंने कहा कि, 'इनके नेता वहां बैठ-बैठ कर कहते हैं कि सनातन धर्म बीमारी की तरह है. इसको जड़ से मिटाना है. इनके नेताओं को शर्म आनी चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए. मुगल आए आकर चले गए, अंग्रेज आए आकर चले गए, लेकिन सनातन था, सनातन है और सनातन रहेगा.'

ये भी देखिए: Rahul Gandhi के 'हिन्दू हिंसा' वाले बयान पर घमासान, आठवले ने कविता लिख कसा तंज तो जयशंकर ने कही ये बात